करिश्मा तन्ना का पूल किनारे दिखा बोल्ड अवतार, 'नागिन' एक्ट्रेस की इन तसवीरों पर फिदा हुए फैंस, PHOTOS

naagin fame karishma tanna aka naagrani ruhi bold photo viral on social media she left naagin show due to this reason actress hot and stunning pics bud : रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विनर करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से चर्चा में बनी रहती है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग है और उनकी तसवीरे तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.
Karishma Tanna Bold Photo : रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से चर्चा में बनी रहती है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग है और उनकी तसवीरे तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. अब उनकी एक तसवीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस पूल किनारे पोज देती नजर आ रही हैं. वह व्हाइट पोल्का ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं.
इसके अलावा एक और तसवीर में करिश्मा तन्ना व्हाइट ब्लू ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. वह कुर्सी में बैठी स्टाइलिश और बोल्ड नजर आ रही हैं. करिश्मा तन्ना ने इन तसवीरों में खुले बालों में दिख रही हैं. उन्होंने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ क्या कहते हैं???’ उनकी यह तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तसवीरों में उनकी अदाएं देखने लायक है.
https://www.instagram.com/p/CI-pGJKnkLh/
https://www.instagram.com/p/CI7tnIsnmwD/
इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ एक रिप्लाई प्लीज.’ एक और यूजर ने लिखा,’ सबसे सुंदर, सबसे प्यारी.’ एक और यूजर ने लिखा,’ उफ्फ जानेमन.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप हमेशा इतने खूबसूरत लगते हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपकी स्माइल ने मेरे दिल को पिघला दिया.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपकी तसवीर दिल से दिल तक.’
https://www.instagram.com/p/CI7tarzHxL8/
https://www.instagram.com/p/CIuvmkyHP7N/
करिश्मा तन्ना ने इसलिए छोड़ा था ‘नागिन’
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, करिश्मा तन्ना ने कथित तौर पर शो से बाहर होने का फैसला किया क्योंकि सुरभि ज्योति के फैंस उनकी दोबारा एंट्री के बाद उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रही थे. उनके फैंस को ऐसा लग रहा था कि, शो में सुरभि ज्योति की इंट्री के बाद सारी लाइमलाइट बटोर ले जाएंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा तन्ना ने निर्माता एकता कपूर के साथ संपर्क किया और शो छोड़ने की इच्छा व्यक्त की. स्थिति को समझते हुए, एकता कपूर ने उनके शो छोड़ने के फैसले पर सहमति व्यक्त की थी.
इन सीरीयल्स से बटोरी सुर्खियां
बता दें कि ‘नागिन’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘नागार्जुन: एक योद्धा’ और ‘कयामत की रात’ जैसे टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस करिश्मा तन्ना ने लॉकडाउन के बीच अपने पैर के नाखून का ऑपरेशन करवाया था. करिश्मा तन्ना ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर बनी हैं. बता दें कि ‘नागिन 3’ फेम करिश्मा तन्ना ने एकता कपूर के मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने करियर की शुरुआत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




