ePaper

Naagin एक्ट्रेस Hina Khan को हुआ 'दूजी वार प्यार', वीडियो में दिखी एक्ट्रेस के चेहरे की चमक

Updated at : 19 Jan 2021 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin एक्ट्रेस Hina Khan को हुआ 'दूजी वार प्यार', वीडियो में दिखी एक्ट्रेस के चेहरे की चमक

Hina Khan latest video, Hina Khan hot and bold photos: नागिन एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan )अपनी अदाओं से फैंस को लुभाती रहती हैं. वैसे तो अपनी तस्वीरों के द्वारा वो फैंस का दिल बहलाती हैं, पर इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस फिदा होते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हिना खान मशहूर पंजाबी गाने 'दूजी वार प्यार' (Song Duji Vaar Pyar) पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. हिना ने इस वीडियो में नीला सूट पहना हुआ है. इसके अलावा उन्होंने इस आउटफिट के साथ हूप ईयरिंग्स और नोज रिंग भी पहनी है, जो उनपर काफी जंच रही हैं.

विज्ञापन

नागिन एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan )अपनी अदाओं से फैंस को लुभाती रहती हैं. वैसे तो अपनी तस्वीरों के द्वारा वो फैंस का दिल बहलाती हैं, पर इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस फिदा होते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हिना खान मशहूर पंजाबी गाने ‘दूजी वार प्यार’ (Song Duji Vaar Pyar) पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. हिना ने इस वीडियो में नीला सूट पहना हुआ है. इसके अलावा उन्होंने इस आउटफिट के साथ हूप ईयरिंग्स और नोज रिंग भी पहनी है, जो उनपर काफी जंच रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CKOTlBFJ52d/

फैंस कर रहे हैं हिना के वीडियो पर कमेट

फैंस भी हिना के इस वीडियो को बेइंतेहां प्यार देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट्स की बारिश कर दी है. एक फैन ने लिखा है आपकी अदा निराली है हिना. एक अन्य प्रशंसक ने कमेंट किया है हिना हम आपको बहुत मिस करते हैं. इसके अलावा अनगिनत फैन ने हिना के वीडियो पर हर्ट शेप इमोजी शेयर कर प्यार दिया है.

https://www.instagram.com/p/CKI1-SDJMHq/

वीडियो पर हिना ने कैप्शन दिया कुछ ऐसा

खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा- ‘मैंने ये खूबसूरत गाना देखा, जो कि टैलेंटेड सुनंदा शर्मा ने गया है. इसके आत्मिक रूप से लिरिक्स लिखे हैं जानी ने… और इसे अद्भुत टैलेंटेड डायरेक्टर अरविंद्र खैरा ने शूट किया है. #FeelItReelIt’.

https://www.instagram.com/p/CJYmxcbhiDB/

बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं हिना

बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुकीं हिना इस साल शो में तूफानी सीनियर बनकर आईं थीं, उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान भी तूफानी सीनियर की भूमिका में दिखे थे. पिछले साल एक्ट्रेस की फिल्म हैक्ड रिलीज की गई थीं. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था. हिना खान को प्रसिद्धी साल 2009 में शुरु हुए शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर की पसंद बन गईं थीं. शो में नजर आए अक्षरा यानी हिना खान और नैतिक यानी करण मेहरा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.

https://www.instagram.com/p/CKJhhIzh07V/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola