‘ये मेरा चेहरा है’– प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर भड़कीं नागिन 7 की लीड प्रियंका चाहर चौधरी

Naagin 7 Actress Priyanka Chahar Choudhary
Naagin 7: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हर इंसान को अपने लुक से जुड़े फैसले लेने का अधिकार है. उन्होंने ट्रोलिंग को नजरअंदाज करने और आत्मविश्वास बनाए रखने की बात कही.
Naagin 7: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने लुक को लेकर चल रही चर्चाओं के केंद्र में हैं. सोशल मीडिया पर उनके चेहरे में बदलाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कई यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. अब इन तमाम अफवाहों पर प्रियंका ने खुलकर अपनी बात रखी है.
एंटीबायोटिक्स के वजह से वजन में गिरावट
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि ये चर्चाएं कोई नई नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बीते साल वह लंबे समय तक दवाइयों पर थीं और उन्हें भारी मात्रा में एंटीबायोटिक्स दी गई थीं. इसका असर उनके शरीर और चेहरे पर पड़ा. वजन कम हुआ, लेकिन चेहरे पर सूजन नजर आई, जिसे लोग गलत तरीके से जोड़ने लगे.
‘ये मेरा चेहरा है’- प्रियंका चाहर चौधरी
प्रियंका ने साफ शब्दों में कहा कि हर इंसान को अपने लुक को बेहतर बनाने का पूरा हक है और यह पूरी तरह उसकी निजी पसंद है. उन्होंने कहा कि अगर कोई काजल लगाता है, लेंस पहनता है या हल्का मेकअप करता है, तो लोग तुरंत सर्जरी से जोड़ने लगते हैं. “गाइज, ये मेरा चेहरा है और इसकी अपनी एक पहचान है,” प्रियंका ने कहा.
ट्रोलिंग पर प्रियंका चाहर चौधरी ने की बात
ट्रोलिंग पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह नकारात्मक टिप्पणियों को खुद पर हावी नहीं होने देतीं. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि हर कोई इतना मजबूत नहीं होता. सार्वजनिक जीवन में होने के बावजूद लोगों को संवेदनशील होना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी के लुक पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है और यह बात समाज को समझनी होगी.
प्रियंका चाहर चौधरी का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही टीवी के पॉपुलर सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में नजर आएंगी. बिग बॉस 19 के मंच पर उनके किरदार की पहली झलक दिखाई गई थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. एकता कपूर के इस चर्चित फ्रेंचाइजी शो का प्रसारण 27 दिसंबर से शुरू होगा.
यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez Viral Video: वायरल वीडियो पर जैकलीन फर्नांडिस ने तोड़ी चुप्पी, एक लाइन से जीत लिया फैंस का दिल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




