ePaper

Jacqueline Fernandez Viral Video: वायरल वीडियो पर जैकलीन फर्नांडिस ने तोड़ी चुप्पी, एक लाइन से जीत लिया फैंस का दिल

Updated at : 24 Dec 2025 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez Viral Video: रेस्टोरेंट में चुपके से रिकॉर्ड हुए वीडियो पर जैकलीन फर्नांडिस ने मजेदार और हल्का-फुल्का रिएक्शन दिया. उनकी सादगी और विनम्रता सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आई. वीडियो बनाने वाले की प्राइवेसी का सम्मान करने वाली एटीट्यूड की भी तारीफ हुई.

विज्ञापन

Jacqueline Fernandez Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने जैकलीन का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक रेस्टोरेंट के अंदर एक शख्स से बातचीत करती नजर आ रही हैं. यह वीडियो बिना उनकी जानकारी के रिकॉर्ड किया गया था, जिसे लेकर अब अभिनेत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है.

जैकलीन फर्नांडिस का वायरल वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि जैकलीन कैजुअल अंदाज में सफेद रंग की आउटफिट पहने रेस्टोरेंट में बैठी हैं. वीडियो बनाने वाला शख्स कुछ दूरी पर बैठकर पहले कैमरा जूम करता है, फिर जूम आउट करके मुस्कुराते हुए जैकलीन की ओर इशारा करता है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था, “आप क्या सोचते हैं? #Jacqueline.”

जैकलीन की प्रतिक्रिया

इस वायरल क्लिप पर जैकलीन फर्नांडिस ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “हां, ये मैं ही हूं,” और साथ में हंसने वाला इमोजी भी लगाया. उनकी इस सहज प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. एक फैन ने लिखा कि अच्छी बात यह रही कि वीडियो बनाने वाले ने उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि जैकलीन बेहद विनम्र हैं और उन्होंने पोस्ट को स्वीकार कर यह साबित कर दिया. कई लोगों ने यह भी कहा कि कैमरा दूर से रखा गया और उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया गया, जो सराहनीय है.

जैकलीन का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन हाल ही में अपने नए गाने ‘डम डम’ में नजर आई थीं, जिसे असीस कौर ने गाया है और जानी ने लिखा है. गाने में उनका डांस और एनर्जी फैंस को खूब पसंद आ रही है. आने वाले समय में जैकलीन फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं. इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अनिल कपूर, रवीना टंडन और दिशा पाटनी जैसे सितारे भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Netflix ग्लोबल टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय फिल्म, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मारी बाजी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola