Murder Mystery On OTT: मर्डर मिस्ट्री देखने के हैं शौकीन… तो बिल्कुल मिस न करें ये धांसू वेब सीरीज, चकरा जाएगा सिर

mystery web series
Murder Mystery On OTT: ओटीटी पर ज्यादातर दर्शक क्राइम और मर्डर मिस्ट्री जैसी फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. ऐसे में ओटीटी पर आप भी बिना टाइम वेस्ट किए असुर से लेकर पाताल लोक तक एंजॉय करें.
Murder Mystery On OTT: ओटीटी एक ऐसी दुनिया है, जिसमें न जाने कितने ही जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज मौजूद है. अगर आपको रहस्यमयी सीरीज पसंद है, तो असुर से लेकर पाताल लोक और मिर्ज़ापुर जैसी वेब सीरीज बिल्कुल भी मिस न करें.

असुर 2
ओनी सेन की ओर से निर्देशित, वेब सीरीज फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक सीरियल किलर को पकड़ने का काम सौंपा गया है, जो खुद को असुर काली का अवतार मानता है. इसे आप जियोसिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं.

स्पेशल ओप्स
नीरज पांडे द्वारा बनाई गई स्पेशल ओप्स एक रॉ एजेंट हिम्मत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए प्रतिबद्ध है जो देश की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है. इसमें के के मेनन ने हिम्मत सिंह की भूमिका निभाई है. आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एंजॉय करें.

पाताल लोक
अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित, पाताल लोक का निर्माण अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्मज की ओर से किया गया है. दिल्ली की बैकग्राउंड पर आधारित यह सीरीज हाथीराम चौधरी नाम के निराश पुलिस अधिकारी की कहानी है, जिसकी भूमिका जयदीप अहलावत ने निभाई है, जिसे एक हाई-प्रोफाइल हत्या के प्रयास की जांच करने का काम सौंपा गया है. अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर जरूर इसे एंजॉय करें.
Read Also- Farzi से लेकर Panchayat तक, OTT पर जरूर एंजॉय करें ये 10 सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज

आर्या सीजन
डिज्नी प्लस हॉटस्टारराम की मच अवेटेज सीरीज पेनोजा का हिंदी रीमेक है. सीरीज आर्या सरीन की कहानी को दिखाता है, जो अपने पति की हत्या के बाद अपने परिवार की रक्षा के लिए क्राइम की दुनिया में प्रवेश करने के लिए मजबूर हो जाती है.

क्रिमिनल जस्टिस
विक्रांत मैसी की ओर से अभिनीत यह सीरीज एक युवा कैब ड्राइवर, आदित्य शर्मा की दुर्दशा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को एक बुरा सपना में उलझा हुआ पाता है, जब वह उठता है और पाता है कि उस पर एक भयानक क्राइम का आरोप लगाया गया है, जिसे वह याद नहीं कर सकता है. आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसे जरूर देखें.

मिर्जापुर
यह क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज उत्तर प्रदेश के काल्पनिक शहर मिर्जापुर में सामने आती है. यह क्षेत्र में माफिया मालिकों और गिरोहों के बीच सत्ता संघर्ष, आपराधिक गतिविधियों और राजनीतिक पेचीदगियों की पड़ताल करता है. अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे जरूर देखें.

कोहर्रा
सुदीप शर्मा द्वारा निर्मित और रणदीप झा द्वारा निर्देशित, सीरीज नेटफ्लिक्स के सहयोग से कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत निर्मित है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










