Netflix Crime Thriller: क्राइम-थ्रिलर देखने के हैं शौकीन, तो अभी देखें ये वेब सीरीज, उड़ जाएंगे होश
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Jan 2024 7:00 AM
नेटफ्लिक्स पर कई तरह की लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है, जिसे दर्शक वीकेंड में घर पर बैठकर एंजॉय करना पसंद करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो ड्रामा, थ्रिलर और क्राइम को दिखाता है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर क्राइम, ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज मौजूद है, जो दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देंगी. इसमें मनी हाईस्ट, पीकी ब्लाइंडर्स जैसी सीरीज शामिल है.

मनी हाईस्ट (Money Heist)
नेटफ्लिक्स का पॉपुलर सीरीज मनी हाईस्ट 29 दिसंबर से स्ट्रीम हो रहा है. यह शो आठ लोगों के एक ग्रुप के बारे में हैं, जिन्हें प्रोफेसर के नाम से जाने वाले एक रहस्यमय व्यक्ति की ओर से स्पेन के रॉयल टकसाल से 984 मिलियन की चोरी करने के प्लान को अंजाम देने के लिए भर्ती किया जाता हैं.

ब्रेकिंग बैड (Breaking Bad)
यह एक कल्ट सीरीज हैं, जिसकी स्ट्रीमिंग 2008 से 2013 के बीच हुई थी. यह एक केमिस्ट्री टीचर की कहानी हैं, जिसे कैंसर हो जाता हैं. अपने परिवार के लिए कुछ न छोड़ कर जाने का ख्याल उसे कचोटता रहता हैं. अपने एक पुराने खुराफीती स्टूडेंट की मदद से वो अपने केमिस्ट्री के ज्ञान का इस्तेमाल एक बेहतरीन ड्रग बनाने के लिए करता हैं. सी

पीकी ब्लाइंडर्स (Peaky Blinders)
पीकी ब्लाइंडर्स एक ब्रिटिश गैंगस्टर वेब सीरीज है. यह 1900 के दशक के इंग्लैंड में स्थापित, एक गैंगस्टर पारिवारिक महाकाव्य (एपिक स्टोरी) है. यह एक माफिया पर केंद्रित है, जो अपनी टोपी की चोटियों में रेजर ब्लेड सिलता है. यह गैंग और उनके भयंकर मालिक टॉमी शेल्बी पर केंद्रित है.

नार्कोस (Narcos)
साल 2015 से 2017 के बीच आई, ‘नार्कोस’ एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा वेब टीवी सीरीज है. इसमें कोलंबियाई ड्रग लॉर्ड पाब्लो एस्कोबार और कई अन्य ड्रग किंगपिनों के आपराधिक इंसिडेंट्स पर नजर डाली गई है. एस्कोबार कोकीन के उत्पादन और वितरण के जरिए अरबपति बना था. 1

दसवी (नेटफ्लिक्स)
एक भ्रष्ट और अशिक्षित राजनेता गंगा राम चौधरी पुलिस के प्रयासों के कारण जेल चला जाता है. हालांकि, उसे जल्द ही शिक्षा के मूल्य का पता चलता है और वह 10वीं कक्षा का डिप्लोमा हासिल करने का फैसला करता है.

कोटा फैक्टरी (नेटफ्लिक्स)
यह शो 16 साल के वैभव (मयूर मोरे) के जीवन पर आधारित है, जो इटारसी से कोटा आता है. इस शहर में छात्र मेहनत कर आईआईटी में एंटर करने के लिए मेहनत करते हैं.
Also Read: 12th Fail से लेकर एनिमल और सैम बहादूर तक, 2024 में ये ब्लॉकबस्टर फिल्में OTT पर देगी दस्तक, नोट कर लें डेटप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










