Farzi से लेकर Panchayat तक, OTT पर जरूर एंजॉय करें ये 10 सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Apr 2024 1:44 PM
web series
Most Watched Web Series: वेब सीरीज देखना आजकल किसे पसंद नहीं है. हर कोई फ्री होकर घर में अलग-अलग जॉनर की सीरीज को एंजॉय करना चाहता है. आज हम आपको कुछ ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो ओटीटी पर सबसे ज्यादा बार देखी गई है.
Most Watched Web Series: आज हम आपको कुछ ऐसी वेब सीरीज के नाम बताएंगे, जो ओटीटी पर सबसे ज्यादा बार देखी गई है. इसमें पंचायत, मिर्जापुर से लेकर फर्जी, स्कैम 1992 तक शामिल है.

फर्जी
शाहिद कपूर की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज फर्जी ने 37.1 मिलियन की रिकॉर्ड व्यूअरशिप दर्ज की है. राज और डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

स्कैम 1992
हंसल मेहता की ओर से निर्देशित, स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी एक स्टॉकब्रोकर की कहानी बताती है, जिसने 1992 में अपने घोटाले से पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. आप इस वेब सीरीज को सोनी लिव पर एंजॉय कर सकते हैं.

ताजा खबर
लोकप्रिय यूट्यूबर भुवन बाम की मनोरंजक ड्रामा, ताजा खबर आपके लिए परफेक्ट वॉच है. इसमें भुवन बम कैसे रातों-रात अमीर बन जाता है और अपने सारे सपने पूरे करता है, इसे बखूबी दिखाया गया है. आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

द फैमिली मैन सीजन
राज और डीके द्वारा निर्मित, द फैमिली मैन एक रोमांचक वेब सीरीज है, जो टीएएससी एजेंट श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) के जीवन पर प्रकाश डालती है. जबकि वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने के लिए स्ट्रगल करता है. ये अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

द नाइट मैनेजर
अगर आपको शाहिद कपूर की क्राइम थ्रिलर फर्जी पसंद है, तो आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर द नाइट मैनेजर निश्चित रूप से आपकी फेवरेट बन जाएगी. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद ये सीरीज परफेक्ट वॉच है.

पंचायत
पंचायत एक दिल छू लेने वाली वेब सीरीज है, जो फुलेरा गांव में सामने आता है, जहां शहर का एक युवक पंचायत कार्यालय में काम करना शुरू करता है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर जरूर एंजॉय करें. जल्द ही इसका तीसरा सीजन भी आने वाला है.

मिर्जापुर
मिर्जापुर 30 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ एक और रोमांचक सीरीज है. पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, अली फजल और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत, यह शो अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया की कहानी को बताता है. पॉपुलर सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर जरूर एंजॉय करें.

पाताल लोक
यदि आप मिर्जापुर और सेक्रेड गेम्स जैसे ट्विस्ट और टर्न से भरे वेब सीरीज को देखना पसंद करते हैं, तो पाताल लोक आप जरूर प्राइम वीडियो पर देखें. यह शो एक पुलिस अधिकारी की जर्नी पर बेस्ड है, जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच करते समय खुद को संदिग्ध अंडरवर्ल्ड में गहराई से उतरता हुआ पाता है.

रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस
ब्रिटिश सीरीज लूथर की रीमेक, रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस से अजय देवगन ने ओटीटी पर डेब्यू किया था. थ्रिलर डीसीपी रुद्रवीर प्रताप सिंह की कहानी बताती है, जो एक रहस्यमय मामले को सुलझाता है. डिज़्नी+हॉटस्टार पर मौजूद ये एक्शन, क्राइम आपको खूब एंटरटेन करेगा.

क्रिमिनल जस्टिस
क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, कृति कुल्हारी, दीप्ति नवल और जिशु सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं. आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Read Also- OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा मजेदार, रोमांटिक-थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज, अभी देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










