Mouni Roy गोल्डन ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखी बेहद बोल्ड, पूल किनारे नागिन एक्ट्रेस ने दिए दिलकश पोज, PICS
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2022 1:09 PM
मौनी रॉय ने लेटेस्ट फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. गोल्डन ड्रेस में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही है. उनकी तसवीर पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है.
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अब फिल्मों में अपना जलवा दिखा रही है. मौनी को क्योंकि सास भी कभी बहू थी और नागिन शोज से काफी लोकप्रियता मिली है. नागिन एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटोज से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती है. अब एक्ट्रेस ने गोल्डन ड्रेस में फोटोज शेयर कर अपने चाहने वालों को लट्टू कर दिया है.
मौनी रॉय की फोटो पर फैंस का दिल ना आए, ऐसा नहीं हो सकता. उनकी ग्लैमरस तसवीरों पर ताबड़तोड़ लाइक्स की बौछार होती है. इस बार शिमरी गोल्डन गाउन में मौनी कहर ढा रही है. उनकी अदाए देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे. लॉन्ग ट्रांसपेरेंट गाउन पहने एक्ट्रेस अपने हुस्न का जादू सब पर चला रही है.
https://www.instagram.com/p/CYf54JKKO51
फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, इट वॉज ऑल मैजिक. पहली फोटो में मौनी रॉय किसी पूल के पास खड़ी दिख रही है. इस खूबसूरत ड्रेस में उन्होंने कोई ज्वेलरी कैरी नहीं किया है. बालों को ओपन रखा है और कैमरे को देखकर पोज दे रही है. दूसरे फोटो में नागिए एक्ट्रेस सीढ़ी के ऊपर खड़ी है. बैकलेस डीप नेक गाउन पहने वो क्सी हुस्न परी ने कम नहीं लग रही है. कुछ देर पहले शेयर किए गए फोटो पर अबतक हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए है. इसपर फैंस रिएक्ट कर रहे है.
https://www.instagram.com/reel/CYf8POcg1hE
मौनी रॉय की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, गोल्डन डोलफिन कहां से आ गई. एक यूजर ने लिखा, नागिन से कम नहीं लग रही. एक और यूजर ने लिखा, पास बैठकर दो बातें करो. एक और यूजर ने लिखा, कयामत बस आने ही वाला है. कुछ यूजर्स ने उनकी फोटो पर फायर वाला इमोजी बनाया.
इस बोल्ड और खूबसूरत आउटफिट में मौनी रॉय ने अपना एक रील वीडियो भी पोस्ट किया है. वीडियो में वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते हुए पूल के पास खड़ी है औऱ पीछे से कैमरा उनकी तरफ आता है. वो धीरे से मुड़कर तीखी नजरों से कैमरे में देखती है. जिस अदा से मौनी देखती है, वो काफी कातिलाना है. बता दें कि मौनी रॉय दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार से इस साल शादी करने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों शादी जनवरी 2022 के आखिरी हफ्ते में कर सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










