Manna Dey Birth Anniversary: मन्ना डे के बड़े फैन थे मोहम्मद रफी, गायन के अलावा इन चीजों में थी रूचि
Manna Dey Birth Anniversary
Manna Dey Birth Anniversary: प्लेबैक सिंगर मन्ना डे की आज 105वीं जयंती है. अपने पूरे करियर के दौरान, मन्ना डे ने कई तरह की भावनाओं वाले गाने गाए. जिसमें 'एक चतुर नार करके श्रंगार', 'बाबू समझो इशारे', 'प्यार हुआ इकरार हुआ', 'ये रात भीगी भीगी', 'ए भाई जरा देख के चलो', 'अभी तो हाथ में जाम है', 'झनक झनक तोरि बाजे पायलिया' शामिल है.
Manna Dey Birth Anniversary: महान भारतीय प्लेबैक सिंगर और संगीतकार मन्ना डे का जन्म 1 मई, 1919 को कोलकाता में हुआ था, उनका नाम प्रबोध चंद्र डे था. आज मन्ना डे की 105वीं जयंती है. उन्होंने कविता और सुर का ऐसा मिश्रण तैयार किया जैसा भारतीय सिनेमा में किसी और ने नहीं किया हो. चाहे वह रवीन्द्र संगीत हो, यादगार बंगाली गाने हों या बॉलीवुड के सबसे पॉप रेट्रो नंबर हों, उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उनकी आवाज में दी गई हर धुन में देखा जा सकता है. उन्हें मन्ना डे ने अपने शानदार करियर में लगभग 4000 गाने रिकॉर्ड किए थे. उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें.
मन्ना डे को सिंगिंग के अलावा इसमें थी रूचि
मन्ना डे की गायन प्रतिभा तब सुर्खियों में आई जब वह स्कॉटिश चर्च कॉलेज में पढ़ रहे थे. बाद में उनकी पहली गायन शिक्षा उनके चाचा कृष्ण चंद्र डे और उस्ताद दबीर खान से मिली. संगीत के अलावा उन्हें मुक्केबाजी और कुश्ती में भी रुचि थी. मन्ना डे को पहली बार 1943 में फिल्म ‘तमन्ना’ में प्लेबैक सिंगर के रूप में पेश किया गया था. सभी को ये गाना काफी पसंद आया था. बाद में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानें दिए. जिसमें ‘से अमर छोटो बॉन’, ‘कॉफी हाउसर सेई अड्डा’, ‘अमी जे जलसाघरे’ जैसे बंगाली क्लासिक्स शामिल थे.
मोहम्मद रफी ने मन्ना डे की आवाज के दीवाने
मोहम्मद रफी ने एक बार कहा था वह मन्ना डे के इतने बड़े फैन है, कि केवल उनके ही गाने सुनते हैं. मन्ना डे का गोल्डन युग 1953-1976 था. यह शायद वह समय था, जब लगभग हर पुरुष सितारे उनकी सिग्नेचर प्लेबैक आवाज का आनंद लेते थे. दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, किशोर कुमार और राज कपूर उनके दीवाने थे.
इन पॉपुलर गानों को दे चुके हैं आवाज
किशोर कुमार के साथ मन्ना डे का जुड़ाव अद्भुत रहा. उन्होंने किशोर के साथ दो बेहद लोकप्रिय गाने दिए. जिसमें शोले से ‘ये दोस्ती’ और पड़ोसन से ‘एक चतुर नार’ शामिल है. अपने पूरे करियर के दौरान, मन्ना डे ने कई तरह की भावनाओं वाले गाने गाए. जिसमें रोमांटिक, इमोशनल शामिल है. उनकी कुछ सुपरहिट गानों में ‘एक चतुर नार करके श्रंगार’, ‘बाबू समझो इशारे’, ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’, ‘ये रात भीगी भीगी’, ‘ए भाई जरा देख के चलो’, ‘अभी तो हाथ में जाम है’, ‘झनक झनक तोरि बाजे पायलिया’ शामिल है.
आप भी पढ़ सकते हैं बन्ना डे की ऑटोबायोग्राफी
उनकी ऑटोबायोग्राफी ‘जिबोनेर जलसाघोरे’ टाइटल से साल 2005 में प्रसिद्ध आनंद प्रकाशक की ओर से प्रकाशित की गई थी, जिसे बाद में अंग्रेजी में ‘मेमोरीज कम अलाइव’, हिंदी में ‘यादेन जी उठी’ और मराठी में ‘जिबोनेर जलसाघोरे’ के रूप में ट्रांसलेट हुई. संगीत निर्देशक कल्याणजी ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि भारतीय संगीत इंडस्ट्री ने मन्ना डे जैसा शिक्षित गायक पहले कभी नहीं देखा गया. जिस तरह से वह शास्त्रीय संगीत, ठुमरी और गजल की सभी बारीकियों को जोड़ते हुए एक ठेठ फिल्मी गीत गाते थे, वैसा प्रतिभा कभी नहीं देखा गया था.
Read Also- Gadar 2 और Animal की सफलता पर बात करते हुए सनी देओल का छलका दर्द, बोले- कई वर्षों तक….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










