सिया में अभिनय करते नजर आएंगे कटिहार के माधवेंद्र झा, जानें क्या है फिल्म की कहानी

Updated:
विज्ञापन

डायरेक्टर मनीष मुंद्रा की फिल्म ‘सिया’ इन दिनों सुर्खियों में है. फिल्म में विनीत सिंह, पूजा पांडेय और माधवेंद्र झा अहम किरदार में है. निर्देशक मनीष ने बेहद संवेदनशील मुद्दे को पर्दे पर उतारा है.

विज्ञापन

डायरेक्टर मनीष मुंद्रा की फिल्म ‘सिया‘ आज रिलीज हो रही है. मनीष ने सिया के जरिए एक रेप सर्वाइवर को कहानी दिखाई है. फिल्म की नायिका सीता सिंह (पूजा पांडेय) अपने साथ हुए रेप के बाद दबंगों के खिलाफ न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है. बतौर निर्देशक मनीष ने बेहद संवेदनशील मुद्दे को पर्दे पर उतारा है.

जानें क्या है कहानी

फिल्म की नायिका का नाम सीता सिंह है जो एक छोटे शहर की लड़की हैं. उसके साथ एक विधायक के गुंडों द्वारा कई दिनों तक गैंगरेप किया जाता है. नायिका ताकतवर लोग और पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ अकेले लड़ने का फैसला करती है. इस लड़ाई में उनका साथ विनीत सिंह देते हैं जो एक वकील की भूमिका में हैं.

माधवेंद्र झा ने निभाया है ये किरदार

इस फिल्म में कटिहार के बरमसिया निवासी माधवेंद्र झा भी एक महत्वपूर्ण किरदार को निभा रहे हैं. फिल्म में वह दबंग विधायक के छोटे भाई बने हैं और उनका किरदार निगेटिव है. प्रभात खबर से टेलिफोनिक वार्ता में माधवेंद्र झा इस फिल्म के बारे में बताते हैं, “यह फिल्म रेप जैसे जघन्य अपराध और रेप सर्वाइवर के प्रति समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने की एक कोशिश है.”

डायरेक्टर मनीष मुंद्रा की फिल्में

गौरतलब है कि डायरेक्टर मनीष मुंद्रा मुंद्रा राजनीतिक क्राइम थ्रिलर के जरिए बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे है इससे पहले बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने मसान, न्यूटन, रामप्रसाद की तेरहवीं, आंखों देखी, कड़वी हवा जैसे फिल्में बनाई है. बता दें कि इस फिल्म की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश की है लेकिन फिल्म देखते हुए आप भारत के हर गांव-शहर की कहानी को महसूस करेंगे.

Also Read: Jhalak Dikhla Jaa 10: परफॉर्मेंस देख भावुक हुए करण जौहर, रोक नहीं पाए आंसू, माधुरी दीक्षित ने ऐसा संभाला
माधवेंद्र झा ने इन फिल्मों में किया है काम

माधवेंद्र झा पिछले करीब एक दशक से बॉलीवुड में संघर्षरत हैं. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई सारी भूमिकाएं निभाई हैं. झा ने ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ’99’, ‘ग्लोबल बाबा’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के एक सीरियल ‘तू सूरज में सांझ पिया की’ में काम किया है. अपने अपकमिंग फिल्मों के बारे में झा ने बताया कि वह कुछ फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं जो अभी निर्माणाधीन हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola