ePaper

Tula Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा सुखद, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल

Updated at : 30 Dec 2025 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
Tula Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा सुखद, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल

तुला आज का राशिफल 30 दिसंबर 2025

Tula Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन मंगलवार. पढ़ें आज का दैनिक तुला राशिफल.

विज्ञापन

Tula Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी रहेगी उपरांत द्वादशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मेष राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….

Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल

तुला राशि: आज का दिन आपके साहस, पराक्रम और सामाजिक दायरे में वृद्धि लेकर आएगा. आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. छोटी दूरी की यात्राएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी संवाद शैली से लोग प्रभावित होंगे. यदि आप मार्केटिंग, लेखन या मीडिया से जुड़े हैं, तो आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. व्यापार में नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के लिए समय शुभ है. भाई-बहनों या मित्रों के सहयोग से व्यापार का विस्तार होगा.

रिलेशनशिप: रिश्तों के लिए आज का दिन मधुर रहेगा. छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा और आप साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. प्रेम संबंधों में रोमांच और नयापन आएगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा. हालांकि, अत्यधिक भागदौड़ के कारण कंधों या गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है. योग और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी. खान-पान में अनुशासन बनाए रखें.

सावधानी: आज जोश में आकर किसी को कोई ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना कठिन हो. पड़ोसी या सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से बचें. यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें.

उपाय: देवी लक्ष्मी की उपासना करें और उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाएं. “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें. किसी गरीब महिला को फल या वस्त्र दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा.

शुभ रंग: सफेद और आसमानी नीला
शुभ अंक: 6 और 2

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि, जानें पूजा से पहले शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि, जानें पूजा से पहले शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola