Jhalak Dikhla Jaa 10: परफॉर्मेंस देख भावुक हुए करण जौहर, रोक नहीं पाए आंसू, माधुरी दीक्षित ने ऐसा संभाला

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Sep 2022 12:08 PM

विज्ञापन

रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में नीति की परफॉर्मेंस देखकर करण जौहर इमोशनल हो गया. परफॉर्मेंस की करण ने तारीफ की और कहा कि उन्हें लगा उनके बच्चे यश और रूही बड़े हो गए है. शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa Video: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 का वीकेंड एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. फैमिली स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट परिवार पर बेस्ड थीम पर परफॉर्मेंस देगी. इस दौरान शो का प्रोमो सामने आया है. इसमें करण जौहर, नीति टेलर का डांस देखने के बाद रो पड़ते है. उनके आंखों से आंसू बहन लगते है. माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही उन्हें चुप कराते है.

झलक दिखला जा 10 का प्रोमो

कलर्स चैनल का रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 इन दिनों सुर्खियों में है. शो ने नया प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा, नीति की परफॉर्मेंस देखकर हुए करण जौहर इमोशनल. क्या आप इस वीकेंड देखना चाहोगे इन्हें करते हुए परफॉर्म. वीडियो में नीति करण जौहर के बेटी रूही और आकाश उनके बेटे यश के रोल में दिखेंगे. वीडियो में उनका बेटा उनके लिए मैसेज भी देता है.

https://www.instagram.com/reel/Cihti-hj8lm/
करण जौहर हुए भावुक

करण जौहर अपने बच्चों, यश और रूही को अपनी जिंदगी में पाकर ब्लेस्ड फील करते है. उन्होंने नीति टेलर के परफॉर्मेंस की तारीफ भी की. करण कहते है कि उन्हें लगा जैसे उनके बच्चे बड़े हो गए है और स्टेज पर है. करण इतने भावुक हो जाते है कि वो रोने लगते है. शो के अन्य जजेज माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और होस्ट मनीष पॉल उन्हें संभालते है.

Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 10: आखिर क्यों फूट-फूटकर रोने लगी शिल्पा शिंदे? सबके सामने किया बड़ा खुलासा
करण जौहर का चैट शो

गौरतलब है कि करण जौहर ने साल 2007 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों यश और रूही का स्वागत किया था. करण अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर उनके साथ क्यूट तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते है. वहीं, इन दिनों करण का चैट शो कॉफी विद करण भी काफी सुर्खियों में है. हाल ही में इसमें अनिल कपूर और वरुण धवन बतौर गेस्ट नजर आए थे.

झलक दिखला जा 10 में शिल्पा शिंदे

वहीं, झलक दिखला जा 10 का एक और प्रोमो सामने आया था. इसमें शिल्पा शिंदे डांस करने के बाद काफी इमोशनल हो जाती है. एक्ट्रेस वीडियो में कहती है, ‘लोग परिवार बोलते हैं वो बस एक नाम दिया गया है. जब कुछ अच्छा होता है तो आ जाते हैं और कुछ बुरा होता है तो पीठ पीछे दूसरों के साथ मिल कर आपकी ही बुराई करते है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola