Jhalak Dikhhla Jaa 10: आखिर क्यों फूट-फूटकर रोने लगी शिल्पा शिंदे? सबके सामने किया बड़ा खुलासा

रियलिटी शो झलक दिखला जा के आने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शिल्पा शिंदे ने अपने परिवार को लेकर बड़ा खुलासा किया है. फैमिली के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस रोने लगती है.
Jhalak Dikhhla Jaa 10: डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) टीवी पर वापसी कर चुका है. शो में इस बार जजेज के रूप में माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही है. शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शिंदे फूट-फूटकर रोते दिख रही है. जिसके बाद माधुरी उन्हें चुप कराती दिखती है.
दरअसल, ‘झलक दिखला जा 10’ का आने वाला एपिसोड काफी खास होने वाला है. एपिसोड फैमिली स्पेशल होने वाला है. कलर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है. इसमें शिल्पा शिंदे डांस करने के बाद काफी इमोशनल हो जाती है और सबके सामने रोने लगती है. एक्ट्रेस वीडियो में कहती दिख रही है, ‘लोग परिवार बोलते हैं वो बस एक नाम दिया गया है. जब कुछ अच्छा होता है तो आ जाते हैं और कुछ बुरा होता है तो पीठ पीछे दूसरों के साथ मिल कर आपकी ही बुराई करते है.
शिल्पा शिंदे की बातें सुनकर माधुरी दीक्षित भी भावुक हो जाती है. एक्ट्रेस शिल्पा शो चुप भी कराती है. गौरतलब है कि शिल्पा सीरियल भाभी जी घर पर है में अंगूरी भाभी के रोल में दिखती थी. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी. हालांकि एक्ट्रेस ने बहुत पहले शो छोड़ दिया है.
Also Read: Happy Birthday Shilpa Shinde: कार्ड छपने के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इस एक्टर संग तोड़ दी थी शादी
शिल्पा शिंदे, सलमान खान के शो बिग बॉस 11 की विनर रह चुकी है. ये सीजन काफी लोकप्रिय हुआ था. इसके अलावा एक्ट्रेस जियो धन धना धन और गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में दिखी थी. हालांकि गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान शो को भी उन्होंने काफी जल्द छोड़ दिया था. इसके बाद से वो काफी समय से स्क्रीन से गायब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










