सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी में शामिल न होने पर भाई लव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ रिश्ता नहीं रखना…

Updated:
विज्ञापन
why luv sinha not attend Sonakshi wedding

why luv sinha not attend Sonakshi wedding

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पिछले महीने बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी. शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा कपल को आशीर्वाद देने के लिए वहां मौजूद थे. हालांकि बहन के स्पेशल डे पर भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे. उन्होंने फाइनली इस पर बात की है और बताया कि वह शादी में क्यों शामिल नहीं हुए.

विज्ञापन

जब से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधे हैं, फैंस तब से इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनके भाई लव सिन्हा वेडिंग में क्यों शामिल नहीं हुए थे. शादी से पहले, ऐसी खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस के परिवार में थोड़ा सा तनाव चल रहा है. हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने इन्हें महज रूमर्स करार दिया और कहा कि सब खुश है और उनका पूरा परिवार सोना और जहीर को आशीर्वाद देगा और खुशियों में शामिल होगा. अब फाइनली लव सिन्हा ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए.

बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल न होने पर लव ने तोड़ी चुप्पी

लव सिन्हा ने कंफर्म किया कि वह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का हिस्सा नहीं थे. उन्होंने एक्स पर इसका कारण बताते हुए एक पोस्ट लिखा. जिसमें लिखा, उनके फैमिली बिजनेस के बारे में खबरें बनाई गई. जिससे किसी की भी दूल्हे के पिता की एक राजनेता से निकटता जैसे ग्रे एरिया पर नजर नहीं पड़ी. जिनकी ईडी पूछताछ “वॉशिंग मशीन” में गायब हो गई थी. न ही दूल्हे के पिता के दुबई में रहने की कोई खबर थी.”

luv sinha post

Also Read: बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा, कहा- समय दो वजह बता दूंगा

Also Read: Sonakshi-Zaheer के रिसेप्शन में दिखा सलमान का स्वैग, ढोल की थाप पर न्यूली वेड कपल के साथ काजोल ने किया डांस, VIDEO

Also Read: Sonakshi Sinha ने अपने रिसेप्शन में की रॉयल एंट्री, लाल साड़ी में दिखी बला की खूबसूरत

बहन के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं लव सिन्हा

अगले ट्वीट में लव सिन्हा ने लिखा कि कारण बहुत क्लियर हैं कि मैं शादी में क्यों शामिल नहीं हुआ, और चाहे कुछ भी हो, मैं कुछ लोगों के साथ नहीं जुड़ूंगा. मुझे खुशी है कि मीडिया के एक सदस्य ने पीआर टीम की ओर से पेश की जा रही रचनात्मक कहानियों पर भरोसा करने के बजाय अपना रिसर्च किया. जहां लव ने वेडिंग फंक्शन के दौरान अपनी बहन के साथ नहीं रहने का फैसला किया, वहीं दूसरे भाई कुश सिन्हा मौजूद रहें. उनकी पत्नी और परिवार के अन्य मेंबर्स भी दुल्हन के साथ खड़े थे.

सोना और जहीर की शादी के बारे में

सोना और जहीर, पिछले 7 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. कपल ने 23 जून को अपनी फैंमिली वालों के बीच सिविल शादी की. बाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया. उनकी पार्टी में सलमान खान, रेखा, तब्बू, आदित्य रॉय कपूर, काजोल और रवीना टंडन जैसे सेलेब्स शामिल हुए. बाद में कपल ने अपनी वेडिंग वीडियो भी शेयर की, जिसमें हंसी, प्यार, इमोशनल होना और खामोश जैसे पल थे.

Also Read: Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग फाइनली रजिस्टर की अपनी शादी, पिता का हाथ थामे आई नजर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola