Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इस शख्स ने किया खुलासा, मिहिर के लिए नोयना के लिए दिल में है प्यार, तुलसी ने परी के खिलाफ दी गवाही

Updated:
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 upcoming twist

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का अपकमिंग ट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि तुलसी, परी के खिलाफ कोर्ट में गवाही देती है. जिससे मिहिर संग उसकी लड़ाई हो जाती है. इसी बीच गायत्री को परी से पता चलता है कि नोयना के दिल में मिहिर के लिए फीलिंग्स है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. शो में अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी ने मिहिर और तुलसी की अपनी ओजी भूमिका निभाई है. नए सीजन को टीआरपी चार्ट पर भी ढेर सारा प्यार मिल रहा है. यह टॉप 5 शोज में अपनी जगह बनाए हुए है.

तुलसी को पता चलती है परी की सच्चाई

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की लेटेस्ट कहानी में, तुलसी की दुनिया तब उलट जाती है, जब उसे परी के धोखे का पता चलता है. परी ने अजय और उसके परिवार पर झूठे आरोप लगाते हुए मारपीट का नाटक रचा था. तुलसी, परी को उसके बॉयफ्रेंड रणविजय से मिलते हुए देख लेती है, लेकिन सच्चाई सामने नहीं आ पाती है. घरवाले अनजान बने रहते हैं और तुलसी और मिहिर के बीच दरार पड़ जाती है. अदालत में जब तुलसी परी के खिलाफ गवाही देती है, तो ड्रामा और बढ़ जाता है, जिससे मिहिर के साथ उसकी तीखी बहस शुरू हो जाती है. इस लड़ाई से मिहिर इतना परेशान हो जाता है कि नोयना के पास उसको सुकून मिलता है.

नोयना के मन में मिहिर के लिए फीलिंग्स है, गायत्री के सामने परी का खुलासा

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में, परी गायत्री को यह बताकर एक बड़ा धमाका करेगी कि नोयना के मन में मिहिर के लिए फीलिंग्स है. गायत्री इस खुलासे से चौंक जाएगी और तुलसी के खिलाफ इसे इस्तेमाल करने की साजिश रचती है. इसी बीच अंगद का गुस्सा फूट पड़ता है और वह वृंदा से उसकी चॉल में भिड़ जाता है. हालांकि, उसका मंगेतर उसे बचाने के लिए बीच में आता है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: डांस पार्टी में छाया अमाल मलिक और तान्या मित्तल का जादू, दोनों की जोड़ी पर फिदा हुए फैंस

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola