ePaper

Kundali Bhagya की प्रीता का स्टाइलिश लुक हुआ वायरल, फ्लोरल प्रिंट आउटउफिट में कुछ यूं दिखी एक्ट्रेस की अदा

Updated at : 08 Feb 2021 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya की प्रीता का स्टाइलिश लुक हुआ वायरल, फ्लोरल प्रिंट आउटउफिट में कुछ यूं दिखी एक्ट्रेस की अदा

Shraddha Arya Instagram, Shraddha Arya latest photoshoot: कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) इन दिनों टीवी जगत पर राज करता नजर आ रहा है. श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अकसर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इस बार श्रद्धा (Shraddha Arya Insatagram) ने फ्लोरल प्रिंट आउटउफिट में अपनी फोटो शेयर की है. इन फोटो में श्रद्धा ने एक कैरी बैग ले रखा है, जिसमें उनकी लुक काफी स्टाइलिश लग रही हैं. इन तस्वीरों को श्रद्धा आर्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद शेयर किया है.

विज्ञापन

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) इन दिनों टीवी जगत पर राज करता नजर आ रहा है. श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अकसर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इस बार श्रद्धा (Shraddha Arya Insatagram) ने फ्लोरल प्रिंट आउटउफिट में अपनी फोटो शेयर की है. इन फोटो में श्रद्धा ने एक कैरी बैग ले रखा है, जिसमें उनकी लुक काफी स्टाइलिश लग रही हैं. इन तस्वीरों को श्रद्धा आर्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद शेयर किया है. इन तस्वीरों शो में सीधी-साधी बहू के रोल में नजर आने वाली प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) की भी सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. आए दिन वो अपनी खूबसूरत और बोल्‍ड तसवीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं.

श्रद्धा आर्या की तस्वीरों पर फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

श्रद्धा आर्या की तस्वीरों पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है फैब्यूलस श्रद्धा मैम, एक फैन ने कमेंट किया है सुकून मिल गया आपको देखकर. श्रद्धा ने अपनी फोटो पर कैप्शन लिखा है Casually taken… Not taken casually. ;).

कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने ब्‍लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी में कुछ तसवीरें पोस्ट की थी. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा था,’ सोशल मीडिया डिटॉक्स प्लान बेहतर डाइट पर आने की आपकी की तरह ही हैं. आप हमेशा इसे अगले सोमवार से शुरू करना चाहते हैं.’

श्रद्धा का शो कुंडली भाग्य फैंस का है पसंदीदा

इन दिनों श्रद्धा ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता का किरदार निभा रही हैं. श्रद्धा टेलीविजन पर ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ सीरियल भी कर चुकी हैं. श्रद्धा आर्य दिल्ली से हैं, और उन्होंने इकोनॉमिक्स में एमए कर रखा है. श्रद्धा 2005 में मुंबई आ गई थीं, और उन्होंने यहां सिनेस्टार्स की खोज में हिस्सा लिया था. ‘ड्रीम गर्ल’ में उनका रोल नेगेटिव था, जिसके लिए उन्हें अवार्ड मिला था.

एक्ट्रेस की ऐसी रही है पर्सनल लाइफ

श्रद्धा आर्या ने साल 2015 में जयंत नाम के एनआरआई से सगाई की थी. लेकिन ये रिश्ता चल नहीं पाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयंत ने एक्ट्रेस के सामने ये शर्त रखी कि अब वो एक्टिंग छोड़ दें. जिसके बाद ये सुनकर श्रद्धा ने अपनी सगाई तोड़ दी थी. 2019 में श्रद्धा ने नच बलिए में जालंधर बेस्ड बिजनेसमैन आलम मक्कर के साथ भाग लिया था. उस समय कहा गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. शो के दौरान ऐसा भी कहा गया कि दोनों सगाई भी कर चुके है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मात्र शो के लिए श्रद्धा और आलम फेक रिलेशनशिप में आए थे.

असल जिंदगी में श्रद्धा आर्या काफी बोल्ड और खूबसूरत है. इसका सबूत इंस्टाग्राम पर मौजूद उनकी तसवीरें देती है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, इस वजह से उनकी तसवीरें मिनटों में वायरल हो जाती है. आए दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola