ePaper

KBC 13 Question, 15 May 2021: ओलंपिक खेलों से जुड़े इस सवाल का जवाब देकर करें केबीसी के लिए रजिस्टर, ऐसे करें शो के लिए रजिस्ट्रेशन

Updated at : 16 May 2021 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
KBC 13 Question, 15 May 2021: ओलंपिक खेलों से जुड़े इस सवाल का जवाब देकर करें केबीसी के लिए रजिस्टर, ऐसे करें शो के लिए रजिस्ट्रेशन

KBC 13 Question, 15 May 2021 : कौन बनेगा करोड़पति 13 का रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुका है. 10 मई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई. अब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शनिवार यानी 15 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए चौथा सवाल पूछा है. आज शो में रजिस्टर करने के लिए छठा प्रश्न पूछा गया, जो ओलंपिक खेलों से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति 13 का रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुका है. 10 मई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई. अब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शनिवार यानी 15 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए चौथा सवाल पूछा है. आज शो में रजिस्टर करने के लिए छठा प्रश्न पूछा गया, जो ओलंपिक खेलों से जुड़ा हुआ है. इससे पहले शो में कोरोना वायरस की वैक्सीन से जुड़ा सवाल पूछा गया था. इसके अलावा शो में तुलसी पौधे के प्रकार के अलावा भूगोल से भी जुड़ा सवाल पूछा गया.

आज का सवाल

Q. रैकेट खेलों में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी ?

A) ज्वाला गुट्टा

B) सानिया मिर्जा

C) साइना नेहवाल

D) पी वी सिंधु

इस सवाल का सही जवाब साइना नेहवाल है

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Sonyliv वेबसाइट या एप पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया कर सकते हैं. इसके अलावा आप एसएमएस के जरिये भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों से फोन से कॉन्टेक्ट किया जाएगा. SonyLlV के जरिए ऑडिशन में प्रतिभागी का जेनरल नॉलेज टेस्ट किया जाएगा और उन्हें अपना एक वीडियो बनाकर भेजना होगा. लास्ट राउंड में शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू लिया जाएगा.

कोरोना काल में इस तरह आयोजित की जाएगी केबीसी

अमिताभ बच्चन का ये शो सदाबहार शो है. हर साल इसे लाखों लोगों का प्यार मिलता है और देश के कोने-कोने से लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए आते हैं. इस बार भी कौन बनेगा करोड़पति का प्रसारण सोनी टीवी पर होगा. हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं. पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola