Kannappa Lifetime Collection: हिट या फ्लॉप हुई प्रभास-अक्षय कुमार की 'कन्नप्पा', फिल्म का बजट 200 करोड़, जानें कितनी हुई कमाई
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 08 Jul 2025 12:24 PM
Kannappa Lifetime Collection
Kannappa Lifetime Collection: विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने अब तक कुल 32.16 करोड़ रुपये की कमाई की है. जानिए 200 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन और क्या यह हिट रही या फ्लॉप?
Kannappa Lifetime Collection: साउथ सुपरस्टार विष्णु मांचू की मच अवेटेड फिल्म ‘कन्नप्पा’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गई थी. फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे सुपरस्टार्स की कैमियो मौजूदगी ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी थीं. लेकिन बावजूद इसके फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर बहुत खास नहीं रहा. पहले हफ्ते फिल्म ने 30.2 करोड़ की कमाई की, लेकिन अब दूसरा हफ्ता आते-आते इसका कलेक्शन सिंगल डिजिट में सिमट गया है.
ऐसे में फिल्म ने कितना लाइफटाइम कलेक्शन किया, आइए आपको विस्तार में बताते हैं.
कन्नप्पा का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विष्णु मांचू स्टारर ‘कन्नप्पा’ ने अबतक महज 32.16 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को सिनेमाघरों में काजोल की ‘मां’ और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ से कड़ी टक्कर मिल रही है.
हालांकि, अब जिस तरिके से यह कमाई कर रही है उसे देखकर मालूम पड़ता है कि यह कछुए की चाल चलते-चलते 35 से 40 करोड़ तक ही कमा पायेगी.
कन्नप्पा हिट या फुस्स?
मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित कन्नप्पा को मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 200 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया. लेकिन फिल्म इसका आधा कलेक्शन तक नहीं कर पाई है. ऐसे में यह फिल्म फ्लॉप होने के पुरे कगार पर है.
जब ओपनिंग को लेकर बोले थे विष्णु मांचू
विष्णु मांचू ने एक इंटरव्यू में फिल्म के ओपनिंग के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘प्रभास, अक्षय कुमार जैसे नाम आपकी फिल्म को एक बड़ी ओपनिंग दे सकते हैं, ध्यान खींच सकते हैं, लेकिन अगर कहानी में दम नहीं है, तो दर्शक टिकेंगे नहीं. मैंने हमेशा यही माना है कि स्टार्स शुरुआत में दर्शकों को खींच सकते हैं, लेकिन वही दर्शक तभी लौटते हैं जब कहानी उनके दिल को छूती है.’
उन्होंने आगे कहा था, ‘यही मेरी कोशिश रही है कि कंटेंट ही मेरा असली स्टार बने. ऑडियंस आज बहुत स्मार्ट है. उन्हें दिखावा नहीं, सच्चाई चाहिए. तो हां, स्टार पावर एक टॉर्च की तरह है, जो रोशनी देती है, लेकिन रास्ता तो कहानी ही तय करती है.’ हालांकि, फिल्म की ओपनिंग तो ठीक रही थी, लेकिन 2 हफ्ते में ही इसका काम तमाम होते दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










