Kannada Action Movies on Prime Video: ये कन्नड़ फिल्में देख लीं तो भूल जाएंगे हिंदी एक्शन, देखें पूरी लिस्ट

प्राइम वीडियो पर कन्नड़ एक्शन फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम
Kannada Action Movies on Prime Video: अगर आप दमदार एक्शन और नई कहानी वाली फिल्में ढूंढ रहे हैं, तो Prime Video पर मौजूद ये कन्नड़ फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं. जानिए कौन-कौन सी फिल्में देखें और क्या है उनकी कहानी.
Kannada Action Movies on Prime Video: अगर आप बार-बार वही पुरानी हिंदी एक्शन फिल्में देखकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, दमदार और अलग देखना चाहते हैं, तो अब आपका काम आसान हो गया है. कन्नड़ सिनेमा इस समय अपनी जबरदस्त एक्शन और शानदार कहानियों की वजह से तेजी से पॉपुलर हो रहा है. अच्छी बात ये है कि ये फिल्में अब Amazon Prime Video पर आसानी से मिल जाती हैं, वो भी सबटाइटल के साथ. तो चलिए अब जानते हैं उन कन्नड़ एक्शन फिल्मों के बारे में, जो आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना देंगी.
Kantara: Chapter 1
यह फिल्म पुराने समय की कहानी पर आधारित है, जहां गांव, जंगल और परंपराएं बहुत जरूरी होती हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि इंसान और प्रकृति के बीच कैसा रिश्ता होता है. कहानी में एक्शन के साथ-साथ भगवान, आस्था और पुराने रीति-रिवाज भी जुड़े हैं, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाते हैं.
Second Case of Seetharam
यह एक पुलिस थ्रिलर फिल्म है. इसमें इंस्पेक्टर सीताराम एक मुश्किल केस को सुलझाने की कोशिश करता है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसकी खुद की जिंदगी में भी बड़ी समस्या आ जाती है. फिल्म में आपको सस्पेंस, एक्शन और इमोशन तीनों का मजा मिलेगा.
Bhakshakaru
यह फिल्म एक बहुत ही अलग और अनोखी कहानी दिखाती है. सब कुछ तब शुरू होता है, जब एक कसाई की भैंस भाग जाती है और पूरे गांव में हड़कंप मच जाता है. इसके बाद लोग उसे पकड़ने के लिए भागते हैं और इस दौरान इंसानों का असली स्वभाव सामने आता है. यह फिल्म आपको सोचने पर मजबूर कर देती है.
Case of Kondana
यह फिल्म एक पुलिस ऑफिसर और एक खतरनाक गैंगस्टर के बीच की लड़ाई दिखाती है. एक तरफ कानून है और दूसरी तरफ अपराध. इस टक्कर में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि पर्सनल जिंदगी भी प्रभावित होती है, जिससे कहानी और इमोशनल बन जाती है.
Bagheera
यह एक अलग तरह की सुपरहीरो स्टाइल फिल्म है. इसमें एक पुलिस ऑफिसर सिस्टम से परेशान होकर खुद ही कानून अपने हाथ में ले लेता है. वह अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ अकेले लड़ता है. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ एक मजबूत मैसेज भी दिया गया है.
KGF: Chapter 2
यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है. इसमें रॉकी नाम के एक किरदार की कहानी दिखाई गई है, जो पावर और पैसे के लिए हर हद पार कर जाता है. फिल्म का एक्शन, डायलॉग और म्यूजिक सबकुछ लोगों को बहुत पसंद आया.
यह भी पढ़ें: Prathichaya OTT Release: पॉलिटिक्स, साजिश और बदले की कहानी, OTT पर आ रही ‘प्रथीचया’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










