Kaalidas 2 OTT Release: अपार्टमेंट से गायब हुई बच्ची, फिर शुरू हुआ मौत का खेल; OTT पर आ रही है ‘कालिदास 2’

Published by :Sheetal Choubey
Published at :10 May 2026 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Kaalidas 2 OTT Release

कालिदास 2 OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Kaalidas 2 OTT Release: भरत निवास स्टारर सस्पेंस थ्रिलर 'कालिदास 2' अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. जानिए फिल्म कब और कहां देख सकते हैं, क्या है कहानी और कौन-कौन से स्टार्स आएंगे नजर.

विज्ञापन

Kaalidas 2 OTT Release: अगर आपको सस्पेंस, पुलिस जांच और मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्में पसंद हैं, तो ‘कालिदास 2’ आपके लिए शानदार एंटरटेनमेंट लेकर आ रही है. एक्टर भरत निवास स्टारर यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. थिएटर में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

कब और कहां देख सकते हैं?

‘कालिदास 2’ को आप अब Sun NXT पर देख सकेंगे. यह फिल्म 12 मई 2026 से ऑनलाइन स्ट्रीम होगी. इसकी जानकारी खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी नए साल की रात से शुरू होती है. एक सुरक्षित बिल्डिंग से 4 साल की एक छोटी बच्ची अचानक गायब हो जाती है. जब पुलिस ऑफिसर कालिदास वहां जांच करने पहुंचते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि उस बिल्डिंग में रहने वाले लोग कुछ न कुछ छिपा रहे हैं. जो केस सिर्फ एक बच्ची के खोने का लग रहा था, वो तब और खतरनाक हो जाता है जब वहां एक के बाद एक लाशें मिलने लगती हैं. इसके बाद कालिदास अपनी साथी अफसर वैष्णवी के साथ मिलकर कातिल को पकड़ने की कोशिश करते हैं.

पहली फिल्म से कितनी अलग है?

यह फिल्म साल 2019 में आई ‘कालिदास’ का अगला हिस्सा है. पहले भाग में हमने देखा था कि ऑफिसर कालिदास महिलाओं की रहस्यमयी मौतों की गुत्थी सुलझा रहे थे. इस बार खतरा और भी बड़ा है.

फिल्म में कौन-कौन हैं?

फिल्म में प्रकाश राज, किशोर, अजय कार्थी, भवानी श्री और कई कलाकार अहम रोल में नजर आए हैं. फिल्म को श्री सेंथिल ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का हाल?

‘कालिदास 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.83 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी लगभग 1.83 करोड़ रुपये रहा.

यह भी पढ़ें: रवि दुबे क्यों नहीं होंगे ‘Khatron Ke Khiladi 15’ का हिस्सा? दोस्त ऋत्विक धनजानी ने बताई वजह

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola