Khatron Ke Khiladi 10 : क्‍या 'खतरों के खिलाड़ी' की विनर हैं करिश्‍मा तन्‍ना? एकता कपूर कर रहीं ये इशारा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jul 2020 4:22 PM

विज्ञापन

is karishma tanna the winner of khatron ke khiladi 10 ekta kapoor drops major hint : टीवी रियेलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' (Khatron Ke Khiladi 10) फिनाले के एकदम नजदीक है. मंगलवार को इसका आखिरी एपिसोड शूट किया गया. ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि सीजन 10 का विनर कौन है. लेकिन सोशल मीडिया की खबरों के मुताबिक करिश्‍मा तन्‍ना (Karishma Tanna) शो की विनर बनी हैं.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 10, Karishma Tanna : टीवी रियेलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ (Khatron Ke Khiladi 10) फिनाले के एकदम नजदीक है. मंगलवार को इसका आखिरी एपिसोड शूट किया गया. ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि सीजन 10 का विनर कौन है. लेकिन सोशल मीडिया की खबरों के मुताबिक करिश्‍मा तन्‍ना (Karishma Tanna) शो की विनर बनी हैं. वहीं एकता कपूर के पोस्‍ट के बाद इन कयासों को और बढ़ावा मिल गया है.

दरअसल, एकता कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह करिश्मा को बधाई दे रही हैं. इस वीडियो में बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है और करिश्मा तन्‍ना नाच रही हैं. अब इस बधाई को खतरों के खिलाड़ी 10 जीतने से जोड़ कर देखा जा रहा है. क्योंकि कल ही शो का फिनाले शूट हुआ है. सोशल मीडिया पर लगातार लोग करिश्‍मा तन्‍ना को बधाई दे रहे हैं.

undefined

एकता कपूर कह रही हैं ये हमारी तरफ से करिश्मा के लिए बधाई है. 36 वर्षीया करिश्मा ने इसका जवाब देते हुए थैंक्यू बेबी लिखा है. खबरों के अनुसार, फिनाले में करिश्मा तन्ना ने करण पटेल, धर्मेश, बलराज स्‍याल को पीछे छोड़ ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. फिलहाल अभी फिनाले एपिसोड प्रसारित नहीं किया है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 10 : आंख की चोट की वजह से नहीं, तेजस्‍वी प्रकाश ने इसलिए छोड़ा शो

वहीं शो के फाइनलिस्टों में से एक बलराज स्‍याल, फिनाले एपिसोड से गायब थे क्योंकि वह मुंबई वापस मुंबई नहीं लौट पाए. परिवार में एक दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के कारण उन्होंने अपने माता-पिता के साथ रहने का विकल्प चुना. क्‍योंकि उन्‍हें पंजाब से मुंबई लौटने के बाद सरकारी गाइडलाइन के अनुसार उन्‍हें 14 दिन के कोरेंटिन में रहना होता. जिस वजह से वह फिनाले एपिसोड शूट नहीं कर पाते. फैंस फिनाले एपिसोड में दर्शक जरूर बलराज की शानदार कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजन की खुराक मिस करेंगे. हालांकि, दर्शकों को उनके साहसी स्टंट देखने को मिलेंगे, जो उन्होंने पिछले साल बुल्गारिया में शूट किया था.

बता दें कि, सेमी फिनाले के करीब आकर दो कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो गए थे. बीते दिनों शिविन नारंग शो से एलिमिनेट हो गए थे. दरअसल शिविन नारंग एलिमिनेशन स्टंट में उनकी करण पटेल संग टक्कर थी. लेकिन उस स्टंट में करण पटेल बाजी मार गए. वहीं तेजस्वी प्रकाश ने शो को क्विट कर दिया है. पानी स्‍टंट के दौरान तेजस्‍वी की आंखों में चोट लग गई थी.

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola