Khatron Ke Khiladi 10 : आंख की चोट की वजह से नहीं, तेजस्वी प्रकाश ने इसलिए छोड़ा शो

Khatron Ke Khiladi 10 Tejasswi Prakash quit show :टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10) में अपने प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है. तेजस्वी एक क्यूट और चुलबुली लड़की की छवि रखती हैं और शो में खतरनाक रीयल स्टंट्स करती दिखाई देती हैं.
Khatron Ke Khiladi 10 Tejasswi Prakash quit show : टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10) में अपने प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है. तेजस्वी एक क्यूट और चुलबुली लड़की की छवि रखती हैं और शो में खतरनाक रीयल स्टंट्स करती दिखाई देती हैं. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस्वी जल्द ही इस शो को अलविदा कह सकती हैं.
इस बात से सभी वाकिफ है कि तेजस्वी को एक स्टंट के दौरान आंख में चोट लग गई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंख की चोट के बावजूद अभिनेत्री शो जारी रखना चाहती थी और फिनाले में जाना चाहती थी? लेकिन तेजस्वी को अपने साथी प्रतियोगियों के कारण शो छोड़ना पड़ सकता है.
तेजस्वी तभी शो को जारी रखने में सक्षम होती, अगर शो के मौजूद प्रतियोगियों में से कोई भी शो में उनकी प्रॉक्सी (कोई दूसरा कंटेस्टेंट उनकी जगह परफॉर्म करे) बनने के लिए सहमत हो जाता. स्पॉटब्वॉय ने एक करीबी सूत्र के हवाले से लिखा,’ तेजस्वी इस सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से एक हैं. लेकिन अभिनेत्री को सेमी फिनाले एपिसोड के दौरान शो छोड़ना पड़ा क्योंकि स्टंट करते वक्त पानी की वजह से उनकी आंख को काफी नुकसान पहुंचा है.’
सूत्र ने आगे बताया कि, लेकिन चैनल उन्हें फिनाले तक ले जाना चाहती है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि तेजस्वी इस शो की सबसे एंटरटेनर प्रतियोगियों में शामिल है और सभी स्टंट्स को बखूबी निभा रही हैं. इस वजह से शो के दूसरे प्रतियोगी धर्मेश, शिविन नारंग, बलराज और करिश्मा तन्ना को अगले स्टंट में उनके लिए एक प्रॉक्सी देने के लिए कहा गया था, लेकिन उनमें से कोई भी इसके लिए तैयार नहीं हुआ और तेजस्वी को शो छोड़ना पड़ा.’
सूत्र ने वेबसाइट को यह भी बताया कि, “कोई भी उसके समर्थन में नहीं आया जिस वजह से तेजस्वी बहुत निराश थी.’ वह अभिनेत्री ने बारे में कहा, “मैं कुछ भी टिप्पणी नहीं कर सकती जो मैं चाहती हूं कि मेरे दर्शक शो देखें.”
Posted By: Budhmani Minj
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




