IC 814 The Kandahar Hijack Teaser: इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फ्लाइट हाईजैक की कहानी, नोट कर लें डेट
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Aug 2024 1:27 PM
IC 814 The Kandahar Hijack Teaser: अपने कैलेंडर में 29 अगस्त के दिन को नोट कर लें, क्योंकि इस दिन नेटफ्लिक्स पर विजय वर्मा और दीया मिर्जा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक स्ट्रीम होने जा रही है. इसका धमाकेदार टीजर आज मेकर्स की ओर से रिलीज किया गया.
IC 814 The Kandahar Hijack Teaser: अनुभव सिन्हा आईसी 814: द कंधार हाईजैक के साथ अपना स्ट्रीमिंग डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 1999 में पांच पाकिस्तानी आतंकवादियों की ओर से एक भारतीय विमान के अपहरण पर आधारित इस थ्रिलर वेब सीरीज का धमाकेदार टीजर आज मेकर्स की ओर से रिलीज किया गया. इसका प्रीमियर 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स इंडिया पर होगा.
आईसी 814: द कंधार हाईजैक का टीजर हुआ रिलीज
टीजर की शुरुआत भारतीय यात्रियों के एक ग्रुप के साथ होती है, जो नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हैं. विजय वर्मा सीरीज में पायलट शरण देव की भूमिका निभा रहे हैं. जैसे ही फ्लाइट उड़ान भरती है, पांच नकाबपोश आतंकवादी गोलियां चलाते और यात्रियों को मारते दिखाई दे रहे हैं. टीजर हमें यह भी दिखाता है कि यह सिर्फ कोई अपहरण नहीं है, बल्कि उससे भी कुछ ज्यादा है. जहां विभिन्न पदों पर भारत सरकार के अधिकारी पंकज कपूर, दीया मिर्जा, मनोज पाहवा और नसीरुद्दीन शाह नई दिल्ली में कार्रवाई के लिए तैयार हैं. यात्रियों को बड़ा खतरा है, क्योंकि उन्हें अफगानिस्तान के कंधार ले जाया जा रहा है.
Also Read-‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ से पहले नेटफ्लिक्स पर इन क्राइम थ्रिलर फिल्मों को निपटा लें
इस सच्ची घटना पर आधारित है सीरीज
अनुभव सिन्हा की ओर से निर्देशित, सीरीज अपहरण और उसके बाद की बातचीत के विभिन्न पहलुओं का पता लगाएगी. कलाकारों में नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, अरविंद स्वामी और पत्रलेखा जैसे कलाकार शामिल है. वेब सीरीज 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. कहानी उन घटनाओं पर केंद्रित है, जो विमान के अंदर और बाहर घटित हुईं. इंडियन एयरलाइंस की उड़ान आईसी 814 का काठमांडू से उड़ान भरने के तुरंत बाद अपहरण कर लिया गया था. फ्लाइट में लगभग 188 यात्री सवार थे, को सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. बाद में 31 दिसंबर, 2000 को सभी यात्रियों को रिहा कर दिया गया.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










