Crime Thrillers On Netflix: नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें ये मर्डर मिस्ट्री फिल्में, सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग

Updated:
विज्ञापन
Crime Thrillers On Netflix: नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें ये मर्डर मिस्ट्री फिल्में, सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग

Crime Thrillers On Netflix: क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना हर किसी को पसंद है. आज हम आपको कुछ ऐसी ही मूवीज के नाम बताएंगे, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर आराम से एंजॉय कर सकते हैं. इसका क्लाइमैक्स आपको एंटरटेन करेगा.

विज्ञापन

Crime Thrillers On Netflix: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्में बनती है, जिसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी अच्छा रिव्यू मिला है. अगर आप भी ऑफिस या फिर कॉलेज से आने के बाद टाइमपास और एंटरटेनमेंट के लिए कुछ बेहतरीन मूवीज का मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपके कुछ क्राइम थ्रिलर के नाम के बताएंगे, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी और क्लाइमैक्स देख होश उड़ जाएंगे.

हसीन दिलरुबा

विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक मैरिड कपल की कहानी को दिखाती है. जहां लड़की को अपने ही पति के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है. फिल्म में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, हर्षवर्द्धन राणे, आदित्य श्रीवास्तव, शिवाजी साटम और यामिनी दास मेन लीड में नजर आ रहे हैं. क्राइम थ्रिलर 2021 में रिलीज हुई थी और अब ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

रात अकेली है

हनी त्रेहन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पुलिसकर्मी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसा केस मिलता है, जहां एक नवविवाहित मकान मालिक की हत्या कर दी जाती है. मामला तब पेचीदा हो जाता है, जब परिवार में हर कोई गुप्त रहता है. इस मूवी में शिवानी रघुवंशी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, रिया शुक्ला, निशांत दहिया, श्वेता त्रिपाठी और पद्मावती राव मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

Also Read- OTT Releases This Week: बारिश ने बिगाड़ दिया वीकेंड, इन नई रिलीज फिल्मों को करें एंजॉय, लिस्ट में हॉरर मूवी भी शामिल

Also Read- OTT पर हर दिन चाहते हैं कुछ नया देखना, जियो सिनेमा पर इन शोज को न करें मिस, स्ट्रेस निकलेगा बाहर

Also Read- Mr and Mrs mahi ott: नेटफ्लिक्स पर आ रही है राजकुमार और जान्हवी की रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा, जानिए कब और कहां देखें यें फिल्म

गुमराह

वर्धन केतकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक युवक की रहस्यमय मौत के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें आदित्य रॉय कपूर, वेदिका पिंटो, मृणाल ठाकुर, कीया खन्ना, रोनित रॉय, चाहत विग और दीपक कालरा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

जाने जान

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक अकेली मां को दिखाया गया है, जिसने अपने एक्स हसबैंड की हत्या कर दी थी. उसका पड़ोसी, जो उसका फैन भी है, अपराध को छिपाने में उसकी मदद करता है. इसमें जयदीप अहलावत, करीना कपूर, विजय वर्मा, नायशा खन्ना, लिन लैशराम, सौरभ सचदेवा और उदिति सिंह मेन लीड में हैं. यह फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

हिट: फर्स्ट केस

इसमें रुहानी शर्मा, राजकुमार राव, नुवेक्षा, रोज खान, सान्या मल्होत्रा, शिल्पा शुक्ला, जतिन गोस्वामी और अखिल अय्यर स्टारर फिल्म हिट द फर्स्ट केस को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं. इसके दमदार ट्विस्ट और टर्न आपको अंत तक स्क्रीन से बांधे रखेंगे. कहानी की बात करें तो ये एक पुलिस अधिकारी पर बेस्ड है. जिसे एक जटिल मामले की जांच करने के लिए कहा गया था, लेकिन पूरी जांच के दौरान उसका पास्ट उसे परेशान करता रहता है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले अरमान मलिक को हो जाए एलिमिनेट… कृतिका की मां ने दिया शॉकिंग स्टेटमेंट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola