Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले अरमान मलिक को हो जाए एलिमिनेट… कृतिका की मां ने दिया शॉकिंग स्टेटमेंट

Armaan Malik first wife Payal Pregnant
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस वीक मीडिया ने एंटर किया और सभी कंटेस्टेंट से तीखे सवाल पूछा. सबसे ज्यादा अरमान और कृतिका मलिक सबके टारगेट में रहे. एक ने तो गोलू को डायन तक कह दिया. अब उनकी मां ने शॉकिंग बयान दिया है.
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर से आगे बढ़ रहा है. हर कोई जानना चाहता है कि शो का विनर कौन बनेगा. अनिल कपूर की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो मजेदार कंटेस्टेंट की वजह से भी खूब लाइमलाइट में बना हुआ है. अरमान मलिक, जो अपनी दोनों पत्नियों के साथ घर में आए थे, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. तीनों की असामान्य शादीशुदा जिंदगी ने हर किसी को एक राय देने पर मजबूर कर दिया. दरअसल, पायल पहले हफ्ते में बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हो गई थी, लेकिन अरमान और कृतिका फिनाले वीक में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.
कृतिका मलिक से मीडिया सेशन में पूछे गए तीखे सवाल
बीते दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में मीडिया सेशन हुआ. जहां अरमान और कृतिका को सबसे ज्यादा टारगेट किया गया. उनकी शादी से लेकर अफेयर तक हर चीज के बारे में कई अलग-अलग सवाल पूछे गए. दरअसल, एक पत्रकार ने कृतिका को यहां तक कह दिया कि ‘डायन भी 7 घर छोड़ देती है… आपने तो वो भी लिहाज नहीं रखा.’ इस राउंड के बाद कृतिका को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: सना मकबुल पर सवाल उठने पर नैजी गुस्से से हुए लाल, बोले-ऐसे नही…
Also Read- Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने किया ये ख़ुलासा, बोले- मुझे ट्रॉफी से ज़्यादा…
अरमान मलिक को लेकर कृतिका मलिक की मां का बड़ा बयान
बेटी की ऊपर की गई इन कमेंट्स से कृतिका की मां काफी परेशान नजर आई. उन्हें काफी बुरा लगा कि पूरी दुनिया उनकी बेटी और अरमान को गलत समझ रहे हैं. इस बारे में पायल से बात करते हुए, कृतिका की मां ने कहा, “4 साल हो गए आप लोग साथ रहते हो, लोगों को भी पता था कि मिलजुल कर ही रहते हैं. तब तो लोग बहुत पसंद करते थे, दोनों बहने हैं. मुझे अच्छे-अच्छे कमेंट्स आते थे और अब गंदगी भर गई है. डायन की मां…. ये बोला जाता है किसी मां को… कोई मां अपने बच्चे को गलत सलाह देती है क्या.. इन्हें समझ ही नहीं आ रही है.
अरमान के एलिमिनेशन के लिए दिन-रात प्रार्थना करती हैं कृतिका की मां
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आ रहे हेट कमेंट्स को देखते हुए, वह चाहती हैं कि अरमान मलिक और कृतिका जल्द से जल्द बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएं. कृतिका की मां ने यह भी बताया कि कैसे वह अरमान के शो से बाहर निकलने के लिए प्रार्थना कर रही है और चाहती हैं कि कृतिका को भी जल्द ही बाहर कर दिया जाए. उन्होंने कहा, “मैं तो रोज भगवान को बोलती हूं कि गोलू को बाहर निकाल दे अरमान को बाहर निकाल दे.”
अरमान मलिक हुए हैं नॉमिनेट
बता दें, लास्ट वीक में अरमान को लवकेश कटारिया, सना मकबुल और साई केतन राव के साथ नॉमिनेट किया गया था. दरअसल, सोशल मीडिया पर चल रहे पोल के मुताबिक अरमान के शो से बाहर होने की संभावना सबसे ज्यादा है. एलिमिनेशन आज रात होने की संभावना है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस ओटीटी 3 से कौन एलिमिनेट होगा और कौन ट्रॉफी अपने नाम करेगा.
Entertainment Trending Videos
Also Read- Bigg Boss OTT 3: मिल गए 3 फाइनलिस्ट, लेकिन आखिरी नॉमिनेशन में फंस गए घर के ये 4 प्रतियोगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










