'फिर आई हसीन दिलरुबा' से पहले नेटफ्लिक्स पर इन क्राइम थ्रिलर फिल्मों को निपटा लें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Jul 2024 1:31 PM

विज्ञापन

Best Crime Thriller on Netflix: नेटफ्लिक्स पर गुरुवार को विक्रांत मेसी और तापसी पन्नू की फिर आई हसीन दिलरूबा का ट्रेलर रिलीज होने वाला है. ऐसे में फिल्म के रिलीज होने से पहले इन क्राईम थ्रिलर फिल्मों को नेटफ्लिक्स पर देख डालें.

विज्ञापन

Best Crime Thriller on Netflix: विक्रांत मेसी और तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ नेटफ्लिक्स पर 2 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. ऐसे में अगर फिल्म के रिलीज से पहले आप नेटफ्लिक्स पर क्राइम-थ्रिलर फिल्मों को देखना चाहते हैं तो आज हम आपको इनके नाम बताएंगे, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

हसीन दिलरुबा

हसीन दिलरुबा का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है. फिल्म के मुख्य किरदार विक्रांत मेसी, तापसी पन्नू और हर्षवर्धन राने हैं. इस फिल्म की कहानी रिशु और रानी नाम एक कपल की है. रिशु रानी से बहुत प्यार करता है लेकिन रानी को रिशु के चचेरे भाई से प्यार हो जाता है. शादी के कुछ वक्त बाद रिशु की मौत हो जाती है, जिसका इल्जाम रानी पर आ जाता है, कि उसने अपने पति का खून किया है. ऐसे में यह फिल्म प्यार, धोखा और पागलपन के इर्द गिर्द घूमता है.

Also Read Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT: फिर टपकेगा खून, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म

Also Read Sweet Home 3 से लेकर Red Swan तक… मिस्ट्री- सस्पेंस और रोमांस के साथ रोचक कहानियों को समेटे ओटीटी पर आ रही हैं, ये 5 ‘Korean Drama’

मोनिका ओ माय डार्लिंग

मोनिका ओ माय डार्लिंग में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है. फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द गिर्द घूमती है. जिसमें राजकुमार राव ने रोबोटिक विशेषज्ञ का किरदार निभाया है.

भक्षक

भूमि पेडनेकर स्टारर भक्षक एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में भूमि ने एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाया है, जो बलग्रह में हो रहे लड़कियों के साथ दुष्कर्म का पर्दा फाश करती है. भक्षक का निर्देशन पुलकित ने किया है. यह फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी.

रात अकेली है

होने त्रेहन की निर्देशित फिल्म रात अकेली है में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और शिवानी रघुवंशी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में नवाजुद्दीन ने इंस्पेक्टर जटिल यादव का किरदार निभाया है, जिसपर एक उम्रदाज लैडलॉर्ड ठाकुर रागुबीर सिंह की दूसरी शादी के बाद हुए मर्डर मिस्ट्री की जिम्मेदारी है और इंस्पेक्टर जटिल यादव को लैंडलॉर्ड के परिवार वालों पे शक है. इस फिल्म की कहानी इसी लैंडलॉर्ड के मर्डर-मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है.

लूडो

अनुराग बसु की निर्देशित फिल्म लूडो में सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, राजकुमार राव, आदित्य रॉय और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी 4 अलग-अलग किरदारों की है, जिनकी किस्मत की तार एक दूसरे से जुड़ी हुई है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola