Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT: फिर टपकेगा खून, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म

Phir Aayi Hasseen Dillruba Ott
Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT: तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी ‘हसीन दिलरुबा’ के सीक्वल में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जी हां आज मेकर्स की ओर से ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का एक टीजर जारी किया गया, जिसमें रिलीज डेट अनाउंस हुई. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.
Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी अपनी हिट फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के सीक्वल के लिए दूसरी बार ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. प्यार, धोखे और क्राइम की वही दिल दहला देने वाली गाथा दर्शकों को ‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ में देखने को मिलेगी. बदकिस्मत प्रेमी रानी और रिशु की उथल-पुथल भरी जर्नी 9 अगस्त को शुरू होगी, जो सबको एक रोमांचक सफर पर ले जाएगी. जयप्रद देसाई की ओर से निर्देशित, कनिका ढिल्लन की ओर से लिखित और सह-निर्मित इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के अलावा सनी कौशल और जिमी शेरगिल भी हैं.
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिर आई हसीन दिलरुबा
आज नेटफ्लिक्स ने ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का एक दिलचस्प मोसन पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें कई गुत्थी दिख रही है. जहां तापसी ने एक किताब हाथ में ले रखी है और उनके हाथों से खून टपक रहा है और लिखा, 9 अगस्त को टपकेगा खून आएगा कातिलाना मानसून. इसके बाद विक्रांत की झलक देखने को मिलती है, उनके किताब में लिखा है, 9 अगस्त की रात हसीन दिलरूबा के साथ. लास्ट में सनी की झलक देखने को मिलती है. उनके हाथों में भी एक किताब होती है, जिसपर लिखा होता है, 9 अगस्त को दिल पिछलेंगे इश्क का जहर निगलेंगे.
Also Read- OTT This Week: डर से थर-थर कांपने लगेंगे इस फिल्म को देखकर, जानें इस हफ्ते क्या-क्या हो रहा रिलीज
फिर आई हसीन दिलरुबा इस दिन होगी रिलीज
‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. जहां से पहली फिल्म हसीन दिलरुबा खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होकर कहानी रानी कश्यप और ऋषभ सक्सेना को दिखाएगी, जो आगरा के जीवंत शहर में एक नई शुरुआत की तलाश में हैं. अधिकारी उनकी राह पर हैं और खून की बूंदें उनके रास्ते पर निशान बना रही हैं. निर्देशक विनिल मैथ्यू की हसीन दिलरुबा कनिका ढिल्लन की ओर से लिखी गई थी. पहले पार्ट में हर्षवर्द्धन राणे ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी. जबकि इसे मिक्स रिव्यू मिला था, हसीन दिलरुबा 2021 में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










