Bigg Boss OTT 3: 1-2 बार नहीं 6 बार मौत को करीब से देख चुके हैं दीपक चौरसिया, भयानक किस्सा सुन शॉक्ड हो गए घरवाले
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Jul 2024 3:36 PM
Deepak Chaurasia
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. रियालिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में अब दीपक चौरसिया ने खुलासा किया उन्होंने एक दो बार नहीं बल्कि 6 बार मौत को करीब से देखा है. ये किस्सा सुनकर बाकी कंटेस्टेंट हक्के-बक्के रह गए.
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 पूरे फुल स्पीड से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. रियालिटी शो में इस बार कई नामचीन चेहरे हैं, जो अपनी जबरदस्त गेम प्लान से सभी को एंटरटेन कर रहे हैं. इसमें एक नाम दीपक चौरसिया का भी है. वह घर में अपना स्ट्रांग स्टेटमेंट देते हैं और सभी को सच्चाई का आईना दिखाते हैं. हालांकि कई बार घरवालों को लगता है कि वह बीबी हाउस में कुछ करते नहीं है, उनकी कोई भागीदारी नहीं है. अब दीपक ने 6 बार मौत को करीब से देखने के बारे में खुलासा किया.
1-2 बार नहीं बल्कि 6 बार मौत को दीपक चौरसिया ने देखा है करीब से
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के एपिसोड में जहां दीपक चौरसिया, रणवीर शौरी, सना सुल्तान, साई केतन राव के साथ खुलकर बातचीत कर रहे थे. वह उस दौर की बात कर रहे थे जब वह आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग करते थे. बातचीत के दौरान सना सुल्तान ने दीपक चौरसिया से पूछा, “आप इतना जोखिम भरा काम करते हैं. आपकी जान को भी कई बार खतरा हुआ होगा. धमकियां मिली होंगी. क्या आपको कोई धमकी मिली है?
Also Read- Bigg Boss OTT 3 के घर में ये क्या बोल गई कृतिका मलिक, यूट्यूबर अरमान संग है कनेक्शन
Also Read- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच छिड़ी जंग, यूट्यूबर ने गुस्से में कह दिया मच्छर, VIDEO
Also Read- Bigg Boss OTT 3: मिड एविक्शन में ये कंटेस्टेंट शो से हुई बाहर, लव कटारिया के हाथ में था पूरा खेल
इन जगहों पर दीपक को था मौत का खतरा
इस पर दीपक ने जवाब दिया, “ऐसा 6 बार हुआ कि मैं मौत जैसी स्थिति से बच गया. दो बार इराक में और कई बार कश्मीर में.” पत्रकार का जवाब सुनने के बाद सई ने उनसे पूछा कि वह इस तरह की धमकियों से कैसे निपटते थे. हालांकि, दीपक ने कुछ नहीं कहा, लेकिन ऐसे रिएक्शन दिए कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.
बिग बॉस ओटीटी 3 के बारे में
बिग बॉस ओटीटी 3 के इस हफ्ते में जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, उनमें दीपक चौरसिया, सना मकबुल, अरमान मलिक, मुनीशा खटवानी, सना सुल्तान, विशाल पांडे, साई केतन राव और रणवीर शौरी का नाम शामिल है. दरअसल नॉमिनेशन टास्क में लवकेश कटारिया को यह पावर दी गई थी कि वह चुने की एक व्यक्ति कितने लोगों को नॉमिनेट कर सकता है. अनिल कपूर की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो में नीरज गोयत, पायल मलिक और पोलोमी दास बाहर हो चुके हैं.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया को लेकर कही ऐसी बात, एल्विश यादव के फैंस जान गए तो उन्हें लगेगी मिर्ची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










