Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच छिड़ी जंग, यूट्यूबर ने गुस्से में कह दिया मच्छर, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss OTT

Bigg Boss OTT

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में कंटेस्टेंट आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. जहां वीकेंड का वार में पायल मलिक एलिमिनेट हो गई. वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में अरमान और विशाल पांडे के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. यूट्यूबर ने उन्हें मच्छर तक कह दिया.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर एपिसोड के बाद मजेदार होता जा रहा है. रियालिटी शो में कई ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं, जो दर्शकों के एंटरनमेंट को बढ़ा रहा है. वीकेंड का वार एपिसोड में अनिल कपूर ने भी घरवालों की खूब क्लास लगाई. वहीं पायल मलिक घर से निकलने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बनी. अब लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई. गुस्से में अरमान ने विशाल को मच्छर तक कह दिया.

अरमान मलिक और विशाल पांडे में हुई घमासान लड़ाई

इस हफ्ते अरमान और विशाल के बीच कई बार बहस हुई, जिससे उनके बीच मतभेद पैदा हो गए हैं. हालांकि, यूट्यूबर ने विशाल पर फोन छिपाने का आरोप लगाया. यही नहीं अरमान ने विशाल को उनके सॉन्ग ‘कच्चा बादाम’ वीडियो को लेकर चिढ़ाना भी शुरू कर दिया. जिसके बाद विशाल कहते हैं कि अगर एक बार और उन्होंने उनके कंटेंट पर बोला, तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा. जिसके बाद अरमान उन्हें मच्छर कहकर चिढ़ाते है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

Also Read- Bigg Boss OTT 3: भूख हड़ताल पर बैठी पायल मलिक, अरमान मलिक ने घरवालों से काम करवाने की ठानी

Also Read- Bigg Boss OTT 3 के कंटेस्टेंट ने राशन के लिए छेड़ी जंग, कहा- आप हमें भूखा नहीं मार सकते…

बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक मचा रहे हैं धमाल

अरमान रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ नजर आए थे. पायल को हाल ही में शो से बाहर कर दिया गया था, जबकि अरमान और कृतिका अभी भी गेम में बने हुए हैं. जहां कई फैंस अरमान को काफी पसंद कर रहे हैं और सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत जैसी अभिनेत्रियों ने उन्हें खूब लताड़ा.

बिग बॉस ओटीटी 3 के बारे में

बिग बॉस ओटीटी 3 में पॉलोमी दास, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित उर्फ ​​वड़ा पाव गर्ल, साई केतन राव, सना मकबुल, रणवीर शौरी और दीपक चौरसिया भी हैं. अनिल कपूर ने बिग बॉस ओटीटी 3 के साथ रियालिटी सीरीज होस्ट के रूप में अपनी शुरुआत की है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: सिद्धार्थ शुक्ला से खुद की तुलना में यह क्या कह गए अरमान मलिक, फैंस हो जाएंगे खुश

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola