Bigg Boss OTT 3: एल्विश यादव को लड़कियों से मिलवाता है लव कटारिया, लाइव शो में बोले अरमान मलिक
Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Jun 2024 4:56 PM
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब कंटेस्टेंट किसी न किसी मुद्दे पर एक दूसरे संग भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में अरमान मलिक ने एल्विश यादव को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर सभी शॉक्ड हो गए.
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब कंटेस्टेंट किसी न किसी मुद्दे पर एक दूसरे संग भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में अरमान मलिक ने एल्विश यादव को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर सभी शॉक्ड हो गए.
Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की 21 जून को जियो सिनेमा पर धमाकेदार शुरुआत हुई. इस सीजन में जहां 16 प्रतियोगियों ने एंट्री की. इनमें से ज्यादातर कंटेंट क्रिएटर हैं और टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से पॉपुलर चेहरे हैं. शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज में हुई. हालांकि अब हर गुजरते दिन के साथ गेम और धमाकेदार हो रहा है और कई झगड़े देखने को मिल रहे हैं. प्रतियोगी लाइव फीड से लेकर एपिसोड्स में एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे रहे हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में अरमान मलिक ने लव कटारिया और एल्विश यादव पर कुछ अजीबो-गरीब कमेंट किया, जिसे सुनकर सभी शॉक्ड हो गए.
लव ने अरमान मलिक को लेकर कही ये बात
हाल ही के एपिसोड में हमने देखा कि अरमान मलिक की पत्नियां पायल और कृतिका लगातार अपनी लव स्टोरी के बारे में घरवालों को बता रहे हैं. सभी उनके रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं. दरअसल, कंटेस्टेंट को बताया जा रहा था कि कैसे अरमान मलिक की दूसरी शादी के बाद उनकी पहली पत्नी पायल अपने बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गईं थी. हालांकि इन कहानियों से लव कटारिया बिल्कुल भी सहमत नहीं दिखाई दिए और उन्होंने विशाल पांडे को इशारों ही इशारों में कहा कि कहानी कुछ और ही है. ये जो बता रहे हैं, उसमें सच्चाई नहीं है.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: भूख हड़ताल पर बैठी पायल मलिक, अरमान मलिक ने घरवालों से काम करवाने की ठानी
Also Read- Bigg Boss OTT 3 के कंटेस्टेंट ने राशन के लिए छेड़ी जंग, कहा- आप हमें भूखा नहीं मार सकते…
लव बोले- अरमान जितने सीधे दिखते हैं, वह रियल लाइफ में नहीं है
लव ने कहा कि अरमान असल जिंदगी में उतने सीधे नहीं हैं जितने शो में हैं. उनमें काफी एटीट्यूड है. लव की बात सुनकर विशाल ने भी कहा कि ये लोग कुछ भी कह रहे हो, लेकिन सच तो ये है कि ये जो हुआ एकदम गलत हुआ. हम इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं कि पायल भाभी के साथ गलत हुआ है. वो अपना पूरा परिवार छोड़कर आई है और अरमान ने उनका विश्वास बुरी तरह तोड़ दिया.
एल्विश को लड़कियों से मिलवाता है लव कटारिया
पीठ पीछे अरमान के बारे में बात करने के बाद लव यूट्यूबर से भी बात करने की कोशिश करते हैं. लव का कहना है कि जो कहानी तुम मुझे पायल के साथ अपने बारे में बता रहे हो वो मुझे किसी और ने भी बताई थी, लेकिन वो कहानी आपकी कहानी से बिल्कुल अलग थी. लव की बात काटते हुए अरमान ने कहा, ”मैं अकाउंट्स का काम कर रहा था, तभी मेरी मुलाकात पायल से ऑफिस में हुई, जहां मैं किताब से जुड़े काम के लिए जाता था और फिर हम एक क्लब में एक-दूसरे से मिले. हम लोगों का कुछ नहीं कर सकते. जितनी मुंह उतनी बातें. फिर अरमान कहते हैं कि लोग आपके बारे में भी कहते हैं कि लव कटारिया एल्विश यादव को लड़कियों से मिलाता है. हम हर किसी को चुप नहीं करा सकते.” ये बात सुनकर सना मकबूल जोर-जोर से हंसने लगती है.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: सिद्धार्थ शुक्ला से खुद की तुलना में यह क्या कह गए अरमान मलिक, फैंस हो जाएंगे खुश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










