Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया को लेकर कही ऐसी बात, एल्विश यादव के फैंस जान गए तो उन्हें लगेगी मिर्ची
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jul 2024 7:43 AM
Bigg Boss OTT 3
अरमान मलिक ने बिग बॉस ओटीटी 3 में लवकेश कटारिया की भागीदारी पर बड़ी बात कही. अरमान ने ऐसी बात कही जिसे जानकर एल्विश यादव के फैंस को मिर्ची लगेगी.
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जब से शुरू हुआ है, तब से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. शो में इस बार सबसे ज्यादा ध्यान यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक खींच रहे हैं. शो अपने दूसरे हफ्ते में है और इससे पोलोमी दास बेघर हो गई है. पोलोमी से पहले पायल मलिक को बाहर का रास्ता दिखाया गया था. अब तक तीन लोग घर से बाहर हो चुके हैं. लेटेस्ट एपिसोड में अरमान ने लवकेश कटारिया के शो में भाग लेने पर बड़ा बयान दिया है.
अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया को लेकर कही बड़ी बात
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में खूब सारा हंगामा, लड़ाई देखने को मिल रहा है. अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया को लेकर बड़ी बात कह दी है. स्टेपर टास्क के दौरान अरमान, शिवानी कुमारी, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, सना मकबूल एक कमरे में बैठकर बात कर रहे थे. इस दौरान अरमान ने लवकेश को लेकर कहा, “असल में क्या है कटारिया को अनुभव मिला हुआ है एल्विश का. एल्विश के अप्रोच से ही तो आया है यहां पर.” शिवानी ने उसकी बातों से सहमति दिखाई.
अरमान मलिक की बातों से मचेगा घमासान
अरमान मलिक ने आगे कहा, “और नहीं तो ये कौन से यूट्यूबर में गिनती है इसकी बता. दिखा है कहीं आज तक?” हालांकि अरमान ने ये बातें लवकेश कटारिया के अनुपस्थिति में की. अब देखना होगा कि लवकेश को जब ये पता होगा तब उसका क्या रिएक्शन होगा. वहीं, अबतक नीरज गोयत, पोलोमी दास और पायल मलिक का गेम शो से खत्म हो चुका है. बिग बॉस ओटीटी 3 को अनिल कपूर होस्ट करते हैं. अब घर में दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित, साई केतन राव, सना सुल्तान, रणवीर शौरी, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, कृतिका मलिक, सना मकबूल, अरमान मलिक, नैजी, शिवानी कुमारी और मुनीषा खटवानी बच गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










