Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने किया ऐसा कमेंट… सुनकर रो पड़ी कृतिका मलिक, देखें VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jul 2024 5:45 PM
Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 इन-दिनों खूब सुर्खियों में है. कंटेस्टेंट आगे जाने के लिए जबरदस्त तरीके से गेम खेल रहे हैं. अभी तक तीन कंटेस्टेंट शो को अलविदा कह चुके हैं. अब रियालिटी शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें रणवीर शौरी ने ऐसा कमेंट किया, जिसे सुनकर कृतिका मलिक रो पड़ी.
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. रियालिटी शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं. अनिल कपूर के रियलिटी शो का प्रीमियर जियोसिनेमा पर दो हफ्ते पहले शुरू हुआ था. ऐसे में दर्शकों ने नीरज गोयत, पायल मलिक और पॉलोमी दास जैसे तीन एलिमिनेशन देखें. अब सभी प्रतियोगी अपनी स्पीड बढ़ा रहे हैं और जबरदस्त गेम प्लान से एक दूसरे को गिरा रहे हैं. अब मेकर्स की ओर से बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमा जारी किया गया. जिसमें रणवीर शौरी ने कुछ ऐसा कमेंट किया, जिसे सुनकर कृतिका मलिक टूट गई और उनकी आंखों में आंसू आ गए.
रणवीर शौरी की वजह से रो पड़ी कृतिका मलिक
बिग बॉस ओटीटी 3 हाउस के अंदर शोबिज इंडस्ट्री के पॉपुलर नामों में से एक रणवीर शौरी हैं. अब जियो सिनेमा पर डाले गए प्रोमो के अनुसार रणवीर शौरी कहते हैं, “हे भगवान, ये तो आपके घर में, घर का भेदी लंका ढाए.” इस कमेंट को सुनकर कृतिका ने जवाब देते हुए कहा कि वह सच बोलती हैं और इससे लोगों को दुख होता है. रणवीर ने उन्हें जवाब दिया. हालांकि बाद में वह इस कमेंट की वजह से कृतिका इमोशनल हो गई और रोने लगी.
Also Read- Bigg Boss OTT 3 के घर में ये क्या बोल गई कृतिका मलिक, यूट्यूबर अरमान संग है कनेक्शन
Also Read- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच छिड़ी जंग, यूट्यूबर ने गुस्से में कह दिया मच्छर, VIDEO
Also Read- Bigg Boss OTT 3: मिड एविक्शन में ये कंटेस्टेंट शो से हुई बाहर, लव कटारिया के हाथ में था पूरा खेल
अरमान मलिक ने कृतिका को करवाया चुप
कृतिका मलिक को रोते हुए देखकर अरमान वहां आये और उन्हें चुप करवाने की कोशिश की. यूट्यूबर ने ये भी कहा कि रणवीर का ये कमेंट उनके लिए नहीं था. ऐसे में वह ज्यादा न सोचे. बाद में अरमान ने रणवीर को कॉल कर सारी बातें बताई. जिसके बाद रणवीर आये और उन्होंने क्लियर किया कि वह उनके लिए नहीं था. रणवीर ने उनसे भी कहा कि अगर वह इतनी आसानी से नाराज हो जाती है तो वह उसके साथ मजाक नहीं करेंगे.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया को लेकर कही ऐसी बात, एल्विश यादव के फैंस जान गए तो उन्हें लगेगी मिर्ची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










