Bigg Boss OTT 3: कौन है अदनान शेख, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड बनकर घर में ली एंट्री, मिस्टर फैजू संग है खास कनेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Jul 2024 12:47 PM
Bigg Boss OTT 3: जैसे ही बिग बॉस ओटीटी 3 अपने चौथे वीक में पहुंच गया है, गेम और भी ज्यादा मजेदार हो गया है. सभी घरवालें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. अब घर में अदनान शेख ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की है. आइये जानते हैं उनके बारे में
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. रियलिटी शो में कई ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. बीते दिनों अनिल कपूर के साथ एक धमाकेदार वीकेंड का वार एपिसोड देखा गया, जो बहुत सारे ड्रामा के साथ आया. चंद्रिका दीक्षित घर से बेघर हो गई. वहीं उनकी जगह एक वाइल्डकार्ड ने ली. होस्ट अनिल कपूर ने अदनान शेख का जोरदार स्वागत किया और उनसे उन प्रतियोगियों के बारे में पूछा जो पहले से ही घर के अंदर हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कहा कि वह कभी भी लव कटारिया से दोस्ती नहीं करना चाहेंगे और सबके असली चेहरे सामने लाएंगे.
कौन हैं अदनान शेख?
अदनान 27 साल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डांसर हैं, जिनकी इंस्टाग्राम पर 11.3 मिलियन और यूट्यूब पर 568 हजार सब्सक्राइबर्स की बड़ी फैन फॉलोइंग है. वह सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो पोस्ट करते हैं, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इसके अलावा अदनान मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं. वह मिस्टर फैजू के बेस्ट फ्रेंड भी हैं.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: क्या लव कटारिया हो जाएंगे घर से बेघर, घरवालों ने दिए इतने वोट्स
Also Read- Bigg Boss OTT 3 का ये कंटेस्टेंट है सबसे अमीर, नेटवर्थ जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका
बिग बॉस ओटीटी 3 के वाइल्ड कार्ड से है काफी उम्मीदें
अदनान शेख बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचाने के लिए तैयार है. फैंस को उम्मीद है कि यूट्यूबर के आने से शो और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होगा. दिलचस्प बात यह है कि वह पहले ही लवकेश कटारिया के प्रति अपनी सख्त नापसंदगी जाहिर कर चुके हैं और उन्हें बेनकाब करने का वादा कर चुके हैं. घर में एंटर करने से पहले अदनान ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ”मैं ऐसा होने का दिखावा नहीं करूंगा जो मैं नहीं हूं. मैं मानसिक रूप से बहुत मजबूत हूं.”
इन लोगों से कभी बात नहीं करेंगे अदनान शेख
जब अदनान शेख से बिग बॉस ओटीटी 3 हाउस के उन कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया, जिससे वह कभी बात करना पसंद नहीं करेंगे, तो उन्होंने झट से अरमान मलिक, उनकी पत्नी कृतिका मलिक और लवकेश कटारिया का नाम लिया. उन्होंने विशाल के साथ अपनी दोस्ती पर जोर दिया. अदनान ने उन्हें “भाई” बताया और उनके साथ एकजुटता व्यक्त की.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल-विशाल पांडे में हुई जोरदार लड़ाई, यूट्यूबर बोले- कंट्रोल में रहो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










