Bigg Boss OTT 3: क्या लव कटारिया हो जाएंगे घर से बेघर, घरवालों ने दिए इतने वोट्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jul 2024 5:27 PM
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में मेकर्स ने एक बार फिर बाउंसर फेंका है. जहां उन्होंने घरवालों के सामने लवकेश कटारिया को एक्सपोज करते हुए उन्हें बाहरवाला बता दिया. यही नहीं उन्होंने लव को सजा भी दिया और वोटिंग लाइन्स खोल दी.
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर गुजरते एपिसोड के साथ काफी दिलचस्प होता जा रहा है. यह शो अभी भी अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच हुई लड़ाई को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है. वीकेंड का वार के बाद अरमान ने गुस्से में आकर विशाल को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. जिसके बाद घर में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. सजा के तौर पर अनिल कपूर ने उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया. हालांकि नया दिन और नई सुबह के साथ घर में एक और बड़ा ड्रामा देखने को मिला. जहां लवकेश कटारिया को घर में बाहरवाला के रूप में एक्सपोज कर दिया गया है.
बिग बॉस ने एक्सपोज किया लव कटारिया ही है बाहरवाला
बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने एक दिलचस्प प्रोमो शेयर किया, जिसमें घर के सभी सदस्य लिविंग रूम में इकट्ठा हुए, जबकि बिग बॉस ने अनाउंस किया कि लवकेश ने उन्हें बाहरवाला के रूप में निराश किया है और उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे. बिग बॉस ने आगे बताया कि सजा स्वरूप लवकेश को बाहरवाला के पद से हटा दिया गया है.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने विशाल पांडे को जड़ा थप्पड़, पत्नी कृतिका पर किया था कमेंट
Also Read- Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल और नेजी की दोस्ती पर क्यों भड़के अनिल कपूर, इस वजह से उतरा सना का चेहरा
बिग बॉस ने खोली थी वेटिंग लाइन्स
इस बीच वह घर वालों से यह भी पूछते हैं कि क्या वे उन्हें शो से बाहर करना चाहते हैं. रणवीर शौरी, अरमान मलिक और चंद्रिका दीक्षित ने हाथ उठाकर बिग बॉस के फैसले में हामी भरी. मेकर्स ने बीते-दिनों वोटिंग लाइन भी ओपन की, जिसमें लिखा था कि क्या आप लव को घर में देखना चाहते हैं या फिर उन्हें एलिमिनेट करना चाहते हैं.
बाहरवाला बनकर लवकेश ने लिए कई गेम-चेंजिंग डिसीजन
दरअसल दूसरे वीक में, जब साई केतन राव ने बहारवाला के रूप में अपनी पावर को छोड़ दिया और सना सुल्तान को एलिमिनेट होने से बचाया था, तब लवकेश कटारिया नए बहारवाला बन गए और उन्होंने अपने और अपने दोस्तों के पक्ष में कई गेम-चेंजिंग डिसीजन लिए. यह बहारवाला कटारिया ही थे, जिन्होंने मुनीषा खटवानी को बचाने और पोलोमी दास को शो से बाहर करने का फैसला किया था. बाद में, मौका मिलने पर, कटारिया ने अपने दोस्तों विशाल पांडे और शिवानी कुमारी को ज्यादा से ज्यादा नॉमिनेशन करने का अधिकार भी दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










