Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल-विशाल पांडे में हुई जोरदार लड़ाई, यूट्यूबर बोले- कंट्रोल में रहो…
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Jul 2024 7:19 PM
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सभी कंटेस्टेंट अपना 100 परसेंट दे रहे हैं. अब घर के अंदर नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें चंद्रिका दीक्षित और विशाल पांडे के बीच तीखी बहस हुई. दोनों ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप भी लगाए.
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. रियालिटी शो में हर दिन चीजें बदल रही हैं. दर्शकों के साथ-साथ बिग बॉस भी कई बाउंसर फेक रहे हैं. जहां बीते दिनों सबको पता चल गया कि लवकेश कटारिया ही बाहरवाला है. वहीं अब नॉमिनेशन टास्क में चंद्रिका दीक्षित और विशाल मलिक के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
चंद्रिका दीक्षित और विशाल पांडे में हुई तीखी बहस
बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें मेडल डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी नाम का एक नॉमिनेशन टास्क था. इस दौरान चंद्रिका ने विशाल पांडे को नॉमिनेट किया और कहा कि ”नॉमिनेशन का करण बस वही है कि लड़कियों की इज्जत.” विशाल पांडे ने कहा, “मेरे हिसाब से किसी की एक गलती या एक स्टेटमेंट से उसका पूरा कैरेक्टर जज नहीं होता. मेरे साथ वकdl गुजारो या फिर मेरी शख्सियत के बारे में बोलना.”
चंद्रिका और विशाल ने एक दूसरे पर लगाये कई आरोप
चंद्रिका ने टोकते हुए कहा, “वक्त गुजारना चाहा था पर आपने हटा दिया था मुझे.” लड़ाई तब और बढ़ गई जब विशाल ने आगे कहा, “आप उनमें से नहीं हैं, जो मुझसे सफाई मांगे और मैं आपको दूंगा भी नहीं.” चंद्रिका दीक्षित ने जवाब देते हुए कहा, ”मैंने आपसे सफाई नहीं मांगी.” तब विशाल बोले, ”कंट्रोल में रहो थोड़ा.” इसके अलावा शिवानी कुमारी ने कृतिका मलिक को नॉमिनेट करते हुए कहा, “अपना कोई भी डिसीजन खुद नहीं लेती है इनके पति दे देते हैं.”
Also Read- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने विशाल पांडे को जड़ा थप्पड़, पत्नी कृतिका पर किया था कमेंट
Also Read- Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल और नेजी की दोस्ती पर क्यों भड़के अनिल कपूर, इस वजह से उतरा सना का चेहरा
बिग बॉस ओटीटी 3 के बारे में
अनिल कपूर की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो जबसे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ है, तबसे ये सुर्खियों में बना हुआ है. कई फैंस शो को 24 घंटे देखते हैं और अपने फेवरेट प्रतियोगियों को सपोर्ट भी करते हैं. अब तक घर से चार लोग बेघर हो चुके हैं. बाकी प्रतियोगियों में अरमान मलिक, कृतिका मलिक, नेजी, नीरज गोयत, शिवानी कुमारी, पॉलोमी दास, सना मकबुल, सना सुल्तान खान, विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित, साई केतन राव, दीपक चौरसिया और लवकेश कटारिया शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










