Bigg Boss OTT 3: खेत में काम कर कमाये पैसे, मां ने वीडियोज बनाने पर की पिटाई, काफी संघर्ष के बाद चमकी शिवानी कुमारी
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Jul 2024 6:56 PM
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. रियालिटी में एक कंटेस्टेंट है, जो अपनी क्यूटनेस से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं. वह कोई और नहीं बल्कि शिवानी कुमारी है. उन्होंने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है.
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में उत्तर प्रदेश की शिवानी कुमारी धमाल मचा रही हैं. उनकी क्यूटनेस और बोलने के तरीके का हर कोई दीवाना है. शो में यूट्यूबर हर किसी से भिड़ जाती हैं. अपनी बातों को भी काफी प्रमुखता से रखती हैं. हालांकि इतने बड़े मंच तक पहुंचने के लिए शिवानी ने काफी मेहनत की है. एक वक्त था जब दो वक्त का खाना जुटाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता था. हालांकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर हर चीज हासिल की. आइये जानते हैं उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारे में…
घर में एंट्री लेने से पहले शिवानी ने फिल्म और म्यूजिक वीडियो किया है साइन
शिवानी ने हाल ही के एपिसोड में अरमान मलिक, सना मकबुल संग बातचीत करते हुए खुलासा कि उन्होंने अपने होम टाउन में एक घर खरीद लिया है. साथ ही आने जाने के लिए एक गाड़ी भी खरीदी. यही नहीं यूट्यूबर ने कहा कि घर में एंट्री लेने से पहले एक म्यूजिक वीडियो और फिल्म भी साइन की है. अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बात करते हुए बिग बॉस ओटीटी 3 की प्रतियोगी ने बताया कि पहले वो खेतों में काम किया करती थी और उससे 200 रुपये कमाती थी.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: क्या लव कटारिया हो जाएंगे घर से बेघर, घरवालों ने दिए इतने वोट्स
Also Read- Bigg Boss OTT 3 का ये कंटेस्टेंट है सबसे अमीर, नेटवर्थ जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका
मां ने वीडियो बनाने से शिवानी को कई बार रोका
हालांकि, उन्होंने ऐसे दिनों के बारे में भी बताया जब उनके पास पैसे नहीं थे और दिन में दो टाइम का खाना जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था. एक और चौंकाने वाले खुलासे में, उन्होंने बताया कि कैसे उनके आठ भाई थे और सभी का निधन हो गया और बाद में उनके पिता का भी निधन हो गया. उन्होंने अपनी मां के आत्महत्या करने के बारे में भी बताया और बाद में वीडियो बनाने का उनका जुनून कैसे शुरू हुआ. शिवानी ने ये भी खुलासा किया कि वीडियो बनाने के उनके जुनून को पूरा करने से रोकने की कोशिश में, उनकी मां ने उनके साथ मारपीट की और बाल भी खींचे.
बिग बॉस में जाना शिवानी के लिए सपना सच होने जैसा था
बिग बॉस ओटीटी 3 की प्रतियोगी शिवानी कुमारी हाल ही के एक एपिसोड में तब इमोशनल हो गई, जब उन्होंने खुलासा किया कि बचपन से ही हर चीज के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा था. यूट्यूबर ने ये भी कहा कि उन्हें अपनी मां से कभी प्यार नहीं मिला. रियालिटी शो में एंट्री करने से पहले, शिवानी ने ईटाइम्स संग बात की थी. उन्होंने बताया कि बिग बॉस में जाना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने कहा, ”बिग बॉस में आना मेरा सपना था और आखिरकार यह सच हो गया. मैं खुद को दुनिया के टॉप पर महसूस कर रही हूं. मैं बहुत खुश और एक्साइटेड हूं. मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि आज यहां आकर मुझे कितनी खुशी हो रही है.”
Also Read- Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल-विशाल पांडे में हुई जोरदार लड़ाई, यूट्यूबर बोले- कंट्रोल में रहो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










