OTT Releases This Week: बारिश ने बिगाड़ दिया वीकेंड, इन नई रिलीज फिल्मों को करें एंजॉय, लिस्ट में हॉरर मूवी भी शामिल

Updated:
विज्ञापन
OTT Releases This Week

OTT Releases This Week

OTT Releases This Week: अगर आप भी इस वीकेंड घर पर है और बारिश की वजह से कोई प्लान नहीं बना पा रहे हैं. तो आज हम आपके छुट्टियों को मजेदार बनाने के लिए कुछ नई रिलीज फिल्में और शोज लेकर आए हैं, जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

OTT Releases This Week: पूरा देश में जहां इन-दिनों खूब बारिश हो रही है. ऐसे में आपका भी कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं है और आप घर पर ही अपनी फैंमिली के साथ हैं, तो हम आपके लिए कुछ नई ओटीटी रिलीज लेकर आए हैं, जिसे आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं और अपने वीकेंड को चिलिंग बना सकते हैं. लिस्ट में मिस्टर एंड मिसेज माही से लेकर ब्लडी इश्क, भैया जी और खतरों के खिलाड़ी जैसी फिल्में और शोज शामिल है.

मिस्टर एंड मिसेज माही

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर मिस्टर एंड मिसेज माही ने थियेटर्स में धुआंधार कमाई की थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी काफी अच्छा रिव्यू मिला था. अब इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने ओटीटी पर भी दस्तक दे दी है. इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है. फिल्म में जान्हवी ने डॉक्टर से क्रिकेटर बनी माही का किरदार निभाया है.

ब्लडी इश्क

विक्रम भट्ट की ओर से निर्देशित फिल्म ब्लडी इश्क में अविका गोर और वर्धन पुरी मुख्य भूमिका में हैं. इस हॉरर थ्रिलर का निर्माण महेश भट्ट ने किया है. यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. ट्रेलर में एक महिला को दिखाया गया है, जो एक्सीडेंट के बाद अपनी याददाश्त खो चुकी है. जब वह अपने पति के साथ आइलैंड पर जाती है, तो उसे कुछ अजीबों गरीब एक्सपीरियंस होता है. ये मूवी आपको बिपाशा बसु और डिनो मोरिया की राज फिल्म की याद दिला देगा. तो इसे वीकेंड पर बिल्कुल भी मिस न करें.

Also Read- OTT पर हर दिन चाहते हैं कुछ नया देखना, जियो सिनेमा पर इन शोज को न करें मिस, स्ट्रेस निकलेगा बाहर

Also Read- Mr and Mrs mahi ott: नेटफ्लिक्स पर आ रही है राजकुमार और जान्हवी की रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा, जानिए कब और कहां देखें यें फिल्म

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का ये कंटेस्टेंट कभी सड़कों पर बांटा करता था पर्चे, आज जबरदस्त गेम से दर्शकों का बना फेवरेट

भैया जी

मई में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, भैया जी 26 जुलाई यानी आज से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. अपूर्व सिंह कार्की की ओर से निर्देशित फिल्म मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है. इसका निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर ने किया है. फिल्म को दीपक किंगरानी ने लिखा है. फिल्म में सुविंदर पाल विक्की विलेन के रूप में हैं.

खतरों के खिलाड़ी 14

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने 14वें सीजन के साथ फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ गया है. इस सीजन को भी रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे. स्टंट रियालिटी शो 27 जुलाई से हर शनिवार और रविवार को स्ट्रीम होगा. इस जियो सिनेमा पर एंजॉय किया जा सकता है. इस सीजन के प्रतियोगी रोहित बोस, शिव ठाकरे, असीम रियाज, गशमीर महाजनी, करण वीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, निमृत कौर अहलूवालिया, नियति फतनानी, शालीन भनोट, शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती और अभिषेक कुमार हैं. लेटेस्ट सीजन रोमानिया में शूट किया गया था और कलर्स पर आएगा.

सावी

दिव्या खोसला कुमार, अनिल कपूर और हर्षवर्द्धन राणे स्टारर सावी इस साल की शुरुआत में मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अभिनय देव की ओर से निर्देशित, यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म एक मजबूत महिला, सावित्री की दिलचस्प कहानी थी, जिसका किरदार दिव्या ने निभाया था. लगभग कुछ महीनों के बाद, यह फिल्म दर्शकों के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. अगर आपने ये मूवी किसी वजह से मिस कर दी है, तो जरूर इस वीकेंड एंजॉय करें.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Savi OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म सावी, दिव्या खोसला का दिखेगा खतरनाक अंदाज

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola