Savi OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म सावी, दिव्या खोसला का दिखेगा खतरनाक अंदाज

Updated:
विज्ञापन

savi ott

दिव्या खोसला की फिल्म सावी सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. अगर आपने सिनेमाघरों में इसे देखने से चूक गए, तो आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Savi OTT Release: दिव्या खोसला कुमार, हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर की मूवी सावी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही. ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दिव्या एक सशक्त महिला का रोल निभाती दिखी है. हर्षवर्धन उनके पति बने हैं. अगर आपने इसे थियेटर में देखना मिस कर दिया है तो ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं. ये किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी, इसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

दिव्या खोसला की फिल्म सावी इस ओटीटी पर हो रही रिलीज

अभिनय देव द्वारा निर्देशित, सावी करीब दो महीने बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सावी का पोस्टर शेयर कर बताया कि फिल्म 26 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर होगी. मूवी का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा है, जेल से भागने की कहानी सस्पेंस, सेंटीमेंट से जुड़ी है. इस रोमांचक थ्रिलर में सारी लाइन्स ब्लर हो जाती है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

Also Read- Friday Releases: इस शुक्रवार ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ से टकराएगी दिव्या खोसला की ‘सावी’, छोटा भीम भी देगी दस्तक

Also Read- Teri Aankhon Mein Song: पर्ल वी पुरी के साथ दिखी दिव्या खोसला की खूबसूरत केमिस्ट्री, नेहा कक्कर और दर्शन रावल की आवाज में सुने ये गाना

जानें क्या है सावी की कहानी

फाइनली, आप सावी फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उफ्फ नेटफ्लिक्स बैक टू बैक हिट रिलीज कर रहा. एक यूजर ने लिखा, इंतजार है. गौरतलब है कि सावी सिनेमाहाल में कोई खास कमाल नहीं कर पाया था. फिल्म की कहानी सावित्री और उसके पति नकुल के ईद-गिर्द घूमती है. दोनों विदेश में खुशी-खुशी रह रहे होते हैं, लेकिन एक घटना उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा देता है. नकुल को पुलिस उसकी बॉस की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल ले जाते हैं. उसे आजीवान कारावास की सजा मिलती है. जिसके बाद सावी अपने पति को जेल से निकालने के लिए बड़ा प्लान बनाती है. सावी एक हाउसवाइफ से शातिर क्रिमिनल बनती है, ताकि वो अपने पति को बाहर निकाल पाए.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola