Friday Releases: इस शुक्रवार 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से टकराएगी दिव्या खोसला की 'सावी', छोटा भीम भी देगी दस्तक

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 May 2024 7:53 AM

विज्ञापन

Friday Releases

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर मिस्टर एंड मिसेज माही और सावी आमने-सामने होगी. मिस्टर एंड मिसेज माही में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव है. जबकि सावी में दिव्या कुमार खोसला है.

विज्ञापन

इस शुक्रवार को मिस्टर एंड मिसेज माही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर जोर-शोर से हो रही है. राजकुमार राव और जान्हवी कपूर फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं. एक्टर इन दिनों मूवी के प्रमोशन में लगे हुए है. वहीं, एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की मूवी सावी भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसके अलावा एक और मूवी रिलीज हो रही है, जिसके बारे में आपको बताते हैं.


‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को दे रही दस्तक
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ रिलीज के लिए तैयार हैं. शरण शर्मा द्वारा निर्देशित मूवी 31 मई को रिलीज हो रही है. ये एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें और क्रिकेट और रोमांस देखने मिलेगा. फिल्म की कहानी जान्हवी और राजकुमार की है, जिसकी शादी होती है. राजकुमार अपनी पत्नी को क्रिकेटर बनाना चाहते है और उसके कोच बनते हैं. इस बीच ही कहानी में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा.

Mr And Mrs Mahi Advance Booking: 99 रुपये में मिलेगा राजकुमार राव की फिल्म का टिकट, ओपनिंग डे पर करेगी धुआंधार कमाई

Also Read- Mr and Mrs Mahi: नो धोनी ना कोहली, इस क्रिकेटर की फैन हैं जान्हवी कपूर, नाम जान हो जाएंगे खुश


31 मई को सावी और ‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान’ हो रही रिलीज
दिव्या खोसला कुमार, हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर स्टारर फिल्म सावी भी 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसका निर्देशन अभिनय देव ने किया है. सावी के ट्रेलर में एक महिला की जर्नी दिखाई गई है, जो अपने पति को बचाने की कोशिश करते दिखती है. एक मां और हाउसवाइफ के रूप में वो कई बाधाओं को पार करती है. ये एक थ्रिलर मूवी है. वहीं, अनुपम खेर की ‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान’ भी 31 मई को रिलीज हो रही है. कलाकारों में छोटा भीम के रूप में यज्ञ भसीन, गुरु शंभू के रूप में अनुपम खेर, कालिया के रूप में कबीर साजिद, स्कंदी के रूप में मकरंद देशपांडे, गुलाब चाचा के रूप में मुकेश छाबड़ा, भीम की मां के रूप में मेघा चिलका शामिल हैं.

Dostana 2 बंद होने पर जान्हवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola