Mr And Mrs Mahi Advance Booking: 99 रुपये में मिलेगा राजकुमार राव की फिल्म का टिकट, ओपनिंग डे पर करेगी धुआंधार कमाई

Mr And Mrs Mahi
Mr And Mrs Mahi Advance Booking: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई यानी सिनेमा लवर्स डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस दिन जो भी फिल्म देखने जाएंगे, उसे मात्र 99 रुपये ही टिकट के लए देनी होगी.
Mr And Mrs Mahi Advance Booking: शरण शर्मा की ओर से निर्देशित और राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर मिस्टर एंड मिसेज माही की एडवांस बुकिंग 28 मई, 2024 की शाम को शुरू हुई, फिल्म को फैंस से काफी अच्छा रिव्यू मिला है. इसने शुरुआत के कुछ ही घंटों में PVRInox और Cinepolis जैसी टॉप नेशनल चेन में 10000 टिकटें बेचीं. मूवी को रिलीज होने में अभी दो दिन बाकी हैं. ऐसे में क्रिकेट लवर्स अपनी टिकट को लास्ट मिनट पर भी बुक करवाकर ये बेहतरीन फिल्म को जरूर एंजॉय करेंगे.
99 रुपये में खरीद सकते हैं मिस्टर एंड मिसेज माही के टिकट
एक और दिलचस्प बात है, जहां मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई यानी सिनेमा लवर्स डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में उस दिन दर्शक मात्र 99 रुपये में टिकट खरीद सकते हैं. ऐसे में ओपनिंग डे पर मूवी धुआंधार कमाई कर सकती है. इधर राजकुमार राव की फिल्म ने रिलीज से दो दिन पहले पीवीआरइनॉक्स में लगभग 6500 टिकट और सिनेपोलिस में 3500 टिकट बेचे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 4 करोड़ रुपये के आसपास की शुरुआत कर सकती है.
Also Read- Mr & Mrs Mahi First Review: जिंदगी को अलग नजरिये से जीना सिखाती है फिल्म, यहां पढ़ें फर्स्ट रिव्यू
Also Read- Mr and Mrs Mahi: नो धोनी ना कोहली, इस क्रिकेटर की फैन हैं जान्हवी कपूर, नाम जान हो जाएंगे खुश
मिस्टर एंड मिसेज माही के बारे में
मिस्टर एंड मिसेज माही एक ऐसे कपल की कहानी को दिखाती है, जो क्रिकेट के प्रति अपने प्यार से साथ रहते है. श्री माही, जो एक प्रशिक्षित क्रिकेटर हैं, पारिवारिक दबाव और लगातार असफलताओं के कारण क्रिकेट खेलना बंद कर देता है. जब उसने देखा कि उसकी पत्नी न केवल क्रिकेट के प्रति जुनूनी है, बल्कि इसमें बहुत अच्छी भी है, तो उसने उसे गेम सिखाना शुरू कर दिया. बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई, 2024 से आपके नजदीकी थिएटर में दिखाई जाएगी. ऐसे में फिल्म के टिकट अभी बुक किए जा सकते हैं.
जान्हवी और राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
मिस्टर एंड मिसेज माही के अलावा, राजकुमार को हाल ही में इसी महीने श्रीकांत में देखा गया था, जो बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की प्रेरक यात्रा पर आधारित है. फिल्म सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है. इसके बाद वह श्रद्धा कपूर के साथ स्त्री 2 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आएंगे. दूसरी ओर, जान्हवी के पास वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी है. वह जूनियर एनटीआर के साथ देवारा: पार्ट 1 के साथ अपना तेलुगु डेब्यू भी करेंगी. इसके बाद वह राम चरण की अगली अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी.
कब रिलीज हो रही है मिस्टर एंड मिसेज माही?
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म में कौन से स्टार्स मचाएंगे धमाल?
शरण शर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म में राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं.
मिस्टर एंड मिसेज माही की क्या है कहानी?
फिल्म असफल क्रिकेटर महेंद्र और एक डॉक्टर महिमा के इर्द-गिर्द घूमती है, उन्हें जल्द ही क्रिकेट के प्रति आपसी प्यार और जुनून का पता चलता है. महेंद्र अपनी पत्नी को किक्रेट सिखाता है और सपने को पूरा करता है.
मिस्टर एंड मिसेज माही की जॉनर की फिल्म है?
ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसे आप 31 मई को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










