Srikanth Box Office Collection Day 3: वीकेंड में राजकुमार राव की फिल्म ने मचाया गदर, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 May 2024 3:32 PM
srikanth
Srikanth Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली फिल्म श्रीकांत भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मूवी ने तीन दिनों के भीतर 11 करोड़ से अधिक की कमाई की. इसमें राजकुमार राव ने श्रीकांत बोल्ला का किरदार निभाया है.
Srikanth Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपने लेटेस्ट रिलीज श्रीकांत के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ गए हैं. यह फिल्म श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है, जो एक दृष्टिबाधित बिजनेसमैन और बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं. फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं. अभिनेता को ‘श्रीकांत’ में उनके परफॉर्मेंस के लिए हर तरफ से तारीफ मिल रही है. मूवी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिल रहा है. आइये जानते हैं मूवी ने वीकेंड पर कितना कलेक्शन किया है.
श्रीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ और दूसरे दिन 4.2 करोड़ की कमाई की थी. ओपनिंग डे पर ही मूवी ने 12वीं फेल, लापता लेडीज जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इसने अपने तीसरे दिन भारत में 5.5 करोड़ की कमाई की. अब तक श्रीकांत ने 11.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रविवार को श्रीकांत की ओवरऑल 25.59 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी रही. यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.
Also Read-Srikanth Movie Review: आयशा खान ने राजकुमार राव की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- आपने जो जादू बनाया…
श्रीकांत के बारे में
श्रीकांत में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में, राजकुमार ने बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की भूमिका निभाई है, जिन्होंने दृष्टिबाधित होने के बावजूद अपने सपनों को पूरा किया और अंततः बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की. तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित, श्रीकांत का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा किया गया है.
श्रीकांत का किरदार निभाने पर राजकुमार ने कही ये बात
राजकुमार ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अपने रोल के बारे में बात की. उन्होंने कहा था, “जब मुझे श्रीकांत के जीवन के बारे में पता चला, तब मैंने पहली बार तुषार से उनकी कहानी सुनी, तो मैं भी बहुत प्रभावित हुआ. मैं बहुत प्रेरित हुआ कि एक व्यक्ति ने दृष्टिबाधित होने के बावजूद इतनी कम उम्र में इतना कुछ हासिल किया. इसलिए मुझे लगा कि इस कहानी को दुनिया तक फैलाना बहुत जरूरी है, क्योंकि हम सभी को अपने जीवन में प्रेरणा की जरूरत है. कभी-कभी, हम उदास महसूस करते हैं और स्थिति से बाहर निकलना चाहते हैं. श्रीकांत एक ऐसा चरित्र है जो एक ही समय में आपका मनोरंजन भी करेगा और प्रेरित भी करेगा.”
Also Read- Srikanth Movie Review: जिंदगी के संघर्षों से भागने की नहीं लड़ने की है प्रेरणादायी कहानी श्रीकान्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










