पहले Saif Ali Khan को किया लहूलुहान, अब कोर्ट में कबूलना चाहता है जुर्म, जानें क्या है आरोपी की मांग
सैफ अली खान, फोटो- इंस्टाग्राम
Saif Ali Khan Attack Case: आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने कोर्ट में जुर्म कबूल करने की इच्छा जताई और मामले में नरमी बरतने की अपील की है. सैफ ने भी एक इंटरव्यू में आरोपी को माफ करने पर बात की थी. जानिये क्या कहा था.
Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर जनवरी 2025 में बांद्रा स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया था. इस जुर्म में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अब कोर्ट का रुख किया है. आरोपी ने 28 अगस्त को कोर्ट में एप्लिकेशन देकर जुर्म कबूल करने की इच्छा जताई. साथ ही थोड़ी नरमी बरतने की भी अपील की.
Mohammad Shariful Islam To confess crime: मोहम्मद शरीफुल इस्लाम अपना जुर्म कबूल करने को है तैयार
पीटीआई के मुताबिक, मोहम्मद शरीफुल इस्लाम फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. उनके वकील विपुल दुशिंग ने पूरा मामला शेयर किया. कोर्ट ने इस मामले में अभियोजन पक्ष से जवाब दाखिल करने को कहा है और अगली सुनवाई 11 सितंबर तक टाल दी गई है. उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत घातक हथियार के इस्तेमाल के साथ लूट, गंभीर चोट पहुंचाने और घर में अवैध तरीके से घुसने जैसे आरोप लगाए गए हैं. इसके अलावा फॉरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियमों की संबंधित धाराओं के तहत भी केस दर्ज है.
View on Instagram
What happened At Saif Ali Khan House: 16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान के घर पर क्या हुआ था?
16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में एक घुसपैठिए ने उन पर चाकू से कई बार हमला किया था. उस वक्त 54 साल के सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई. करीब 5 दिन बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: जवानों के बीच पहुंचे सैफ अली खान, बोले- ‘एनिमल’ में बॉबी देओल से पहले मैं कर चुका था व्हिस्की ग्लास डांस
Saif Ali Khan On Attack: हमले को लेकर सैफ ने क्या कहा?
मोजो स्टोरी संग बातचीत में सैफ ने उस रात का डरावना एक्सपीरियंस शेयर किया था. उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें सच में लगा था कि शायद वो इस हमले से बच नहीं पाएंगे. सैफ ने बताया कि उनका सफेद कुर्ता-पायजामा पूरी तरह खून से भर गया था और वो फर्श पर पड़े हुए थे. उस वक्त उनके मन में सबसे पहले अपने बेटे तैमूर का ख्याल आया. उन्होंने तैमूर से अस्पताल चलने के लिए कहा, जिस पर बेटे ने उनसे पूछा कि क्या वो मरने वाले हैं. सैफ ने उसे कहा कि ऐसा नहीं होगा और दोनों साथ अस्पताल गए.
Saif Ali Khan On Forgiving Accused: आरोपी को माफ करने पर क्या बोले थे सैफ अली खान
सैफ ने ये भी कहा कि वो आरोपी को माफ करने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उससे एक बड़ी गलती हुई और शायद उसका मकसद लड़ाई करना नहीं था. हालांकि, हमले के दौरान उन्हें जान से मारने की कोशिश वाली बात को भूल पाना भी मुश्किल है. उन्होंने इस पूरे मामले को समाज में मौजूद अमीरी-गरीबी और असमानता से भी जोड़कर देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए