Dostana 2 बंद होने पर जान्हवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच…
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 May 2024 9:20 AM
Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने और कार्तिक आर्यन ने दोस्ताना 2 के लिए शूटिंग शुरू कर दिया था. हालांकि फिल्म की शूटिंग को अचानक बीच में ही बंद करना पड़ा. इसे लेकर एक्ट्रेस ने बात की.
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर लाइमलाइट में है. फिल्म के प्रमोशन में एक्ट्रेस जोर-शोर से लगी हुई है. मूवी 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में दोस्ताना 2 को लेकर बात की, जिसे अचानक ही बंद कर दिया गया था. फिल्म में जान्हवी के साथ कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी थे.
क्यों बंद हुई थी फिल्म दोस्ताना 2
अफवाहें थी कि कार्तिक आर्यन के अनप्रोफेशनल बिहेवियर के कारण उन्हें दोस्ताना 2 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. अब जान्हवी कपूर ने द लल्लनटॉप से बातचीत में बताया कि, “मुझे नहीं पता कि फिल्म को बंद क्यों कर दिया गया. हमने उस फिल्म की शूटिंग कोविड से बहुत पहले ही शुरू कर दी थी. और फिर कोविड हुआ और डेढ़ साल से अधिक की देरी हुई. फिर लोगों को लगा कि फिल्म को दोबारा शुरू किया जाए, मुझे नहीं पता.’
Janhvi Kapoor का हाथ थामे दिखे आदित्य रॉय कपूर, VIDEO देख यूजर्स को आई अनन्या पांडे की याद
जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शिखू मेरे स्पीड डायल पर…
जान्हवी कपूर ने कही ये बात
जब जान्हवी कपूर से पूछा गया कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच किसी तरह का अनबन था. इसपर उन्होंने कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ था, मुझे लगता है कि काम उन दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.’ हालांकि एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके बीच क्या हुआ, इस बारे में उनसे पूछना चाहिए. वहीं, करण जौहर और कार्तिक एक साथ फिर से काम करने को तैयार है. पिछले साल एक्टर के बर्थडे पर करण ने उनके साथ एक फिल्म की घोषणा की थी. ये मूवी अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी. अगर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो एक्टर भूल भुलैया 3 की शूटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा उनके पास आशिकी 3 भी है जिसका निर्देशन अनुराग बसु करेंगे.
Janhvi Kapoor ने काउच पर लेटकर कराया बोल्ड फोटोशूट, तसवीरों ने नहीं हटेगी आपकी नजरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










