Janhvi Kapoor का हाथ थामे दिखे आदित्य रॉय कपूर, VIDEO देख यूजर्स को आई अनन्या पांडे की याद
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Mar 2024 9:15 AM
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा. वीडियो में दोनों साथ में दिखे. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे है.
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक साथ नजर आए. मुंबई में लैक्मे फैशन वीक x FDCI के अंतिम दिन जान्हवी और आदित्य ने रविवार को कल्कि के लिए रैंप वॉक किया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों एथनिक आउटफिट में काफी कमाल के लग रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है. वीडियो वायरल होते ही फैंस को अनन्या पांडे की याद आ गई.
जान्हवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर आए साथ में नजर
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर लैक्मे फैशन वीक x FDCI का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में आदित्य रॉय कपूर और जान्हवी कपूर एक-दूसरे का हाथ थाम कर रैंप वॉक करते दिखे. एक्ट्रेस ने फिश-कट लहंगा पहना था और इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. दूसरी ओर आदित्य ने पूरी तरह से ब्लैक रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें वो बेहद हैंडसम दिख रहे थे. दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश गए और वीडियो पर कमेंट कर रहे है.
यूजर्स का कमेंट
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, अनन्या पांडे जल रही है. एक यूजर ने लिखा, वो दोनों वॉव लग रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, वे एक साथ बहुत आकर्षक लग रहे हैं. उन्हें माफिया फिल्म में साइन करें. अनन्या पांडे को जलन हो रही होगी. एक यूजर ने लिखा, आशिकी 3 में कास्ट होना चाहिए. कई यूजर्स इसपर दिल वाला इमोजी भी बना रहे हैं.
लैक्मे फैशन वीक में इन सेलेब्स ने किया रैंप वॉक
लैक्मे फैशन वीक में कई सेलेब्स ने रैंप वॉक किया. इसमें माधुरी दीक्षित फ्लोरल ब्लैक पैंट में काफी स्मार्ट और खूबसूरत दिखी. वहीं, अदिति राव हैदरी ने रॉयल ब्लू लुक में काफी हसीन दिखी. अभिमन्यु दसानी ने भी निर्मोहा के लिए रैंप वॉक किया. उन्होंने बैंगनी कलर का आउटफिट पहना था. बिग बॉस 17 फेम ईशा मालविया ने भी रैंप वॉक किया, जिसमें वो स्टाइलिश ग्रे आउटफिट में दिखी. इसके अलावा शहनाज गिल ने भी इस इवेंट में रैंप वॉक किया.
‘मिली’ एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने ब्लू ड्रेस में बिखेरा जलवा, देखें दिलकश अंदाज
जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म
जान्हवी कपूर पिछली बार फिल्म बवाल में नजर आई थी. फिल्म पिछले साल अमेजान प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आए थे. इसने ना केवल आलोचकों को प्रभावित किया बल्कि दर्शकों ने भी फिल्म में जान्हवी के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की. उनके अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि ये मूवी अप्रैल में रिलीज होगी.

इस फिल्म में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर
वहीं, आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार द नाइट मैनेजर में नजर आए थे. इसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, सास्वता चटर्जी और रवि बहल ने काम किया है. आदित्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो मेट्रो..इन दिनों में नजर आएंगे. इसमें सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेनशर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख है. अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










