Khatron Ke Khiladi 14: इस दिन से शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 14! खतरों से खेलेंगे ये सेलेब्स, नोट कर लें डेट
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Feb 2024 6:15 AM
Khatron Ke Khiladi 14: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू होने लगी है. कौन से कंटेस्टेंट इस सीजन का हिस्सा बनेंगे, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. आइये जानते हैं ये सीजन कब शुरू होगा.

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो को लेकर हर रोज कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 14 के मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग शुरू कर दी है, जो मई तक चलेगी. अभी कई सारे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं.

रोहित शेट्टी के एडवेंचर शो की शूटिंग एक बार फिर साउथ अफ्रीका के केप टाउन में ही होगा. जहां प्रतियोगी खतरों से खेलकर डरावने स्टंट करेंगे. शूटिंग मई महीने के अंत में शुरू होगी.

कंटेस्टेंट की बात करें तो जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, नील भट्ट और ईशा मालवीया है.

इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी 2 की एक पॉपुलर जोड़ी का नाम सामने आ रहा है. जी हां हम बात कर रहे हैं, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान का. दोनों के रियालिटी शो में भाग लेने की खबरें आ रही हैं. हालांकि कुछ भी अभी तक ऑफिशियल नहीं हुआ है.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स, जानें सेलेब्स के नाम!
बिग बॉ 17 के रनरअप अभिषेक कुमार से हाल ही में पैपराजी ने खतरों के खिलाड़ी को लेकर सवाल किया. जिसके बाद उन्होंने कहा, , “आप लोगों की वजह से शायद अब मैं लिफ्ट भी ट्राई करुंगा, क्योंकि अगर मैं ये स्टंट कर पाया तो…” इतना कहने के बाद वो चुप हो गए और हंसी छूट गई. इसके बाद पैपराजी ने कहा कि, “तो खतरों के खिलाड़ी में जा पाऊंगा.”

तुरंत एक्टर ने कहा कि मैं कुछ नहीं कह रहा हूं अभी. जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि वो रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और प्रोफेशनल डांसर धनश्री वर्मा, एल्विश यादव, राधिका मुथुकुमार, शोएब इब्राहिम भी सीजन शो का हिस्सा बन सकते हैं.

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के विनर रैपर डिनो जेम्स बने थे. अरिजीत तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा को पीछे छोड़ते हुए डिनो ने खिताब अपने नाम किया था. ट्राफी के साथ-साथ उन्हें 20 लाख और एक नई कार मिली थी.

खतरों के खिलाड़ी हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट शोज में से एक रहा है. जहां प्रतियोगियों को खतरनाक स्टंट करने होते है, जिसमें उनके पसीने छूट जाते है.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो का ये है पहला कंफर्म कंटेस्टेंट! इन 14 नामों पर भी लगी मुहरप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










