जस्टिन बीबर ने पुरस्कार समारोहों की आलोचना की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 4:14 PM
लंदन : बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में दो पुरस्कार जीतने के एक दिन बाद पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने अवार्ड कार्यक्रमों को ‘दिखावटी’ बताया है. फीमेल फर्स्ट की खबर के अनुसार, बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में अपने गानों ‘कंपनी’ और ‘सॉरी’ के फीके प्रदर्शन के लिए आलोचना का शिकार हुए 22 वर्षीय गायक ने इंस्टाग्राम पर खुलासा […]
लंदन : बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में दो पुरस्कार जीतने के एक दिन बाद पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने अवार्ड कार्यक्रमों को ‘दिखावटी’ बताया है.
फीमेल फर्स्ट की खबर के अनुसार, बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में अपने गानों ‘कंपनी’ और ‘सॉरी’ के फीके प्रदर्शन के लिए आलोचना का शिकार हुए 22 वर्षीय गायक ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उन्हें पुरस्कार समारोह ‘खोखले’ लगते हैं.
उन्होंने लिखा, ‘मैं इन पुरस्कार समारोहों के बारे में नहीं जानता. किसी भी समारोह में किसी का अनादर नहीं होता. लेकिन जब मैं वहां होता हूं और वहां से जाने के बाद भी अच्छा महसूस नहीं करता. मैंने इसे एक उत्सव के रुप में सोचने की काशिश की लेकिन यह अनुभव करने से रोक नहीं पाया कि लोग मेरे प्रदर्शन की रेटिंग और गे्रडिंग कर रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










