मारिया कैरी की बिटिया मुनरो से मिले राष्ट्रपति ओबामा

Updated:
विज्ञापन
मारिया कैरी की बिटिया मुनरो से मिले राष्ट्रपति ओबामा

लॉस एंजिलिस : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वॉशिंगटन में संपन्न नेशनल क्रिसमस टरी लाइटिंग समारोह में गायिका मारिया कैरी की दो साल की बिटिया मुनरो से मुलाकात की.कैरी ने एक तस्वीर ट्विटर पर डाली है जिसमें राष्ट्रपति ओबामा मंच पर उनकी बिटिया मुनरो को बधाई दे रहे हैं. तस्वीर के नीचे कैरी ने लिखा है […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वॉशिंगटन में संपन्न नेशनल क्रिसमस टरी लाइटिंग समारोह में गायिका मारिया कैरी की दो साल की बिटिया मुनरो से मुलाकात की.कैरी ने एक तस्वीर ट्विटर पर डाली है जिसमें राष्ट्रपति ओबामा मंच पर उनकी बिटिया मुनरो को बधाई दे रहे हैं. तस्वीर के नीचे कैरी ने लिखा है ‘‘प्रथम परिवार के साथ इस तरह छुट्टियों की शुरुआत से बड़ा सम्मान और क्या होगा.’’

यूएस मैगजीन की खबर के अनुसार, तस्वीर में निक कैनन की पत्नी मारिया ने मुनरो को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है और 52 वर्षीय ओबामा मुस्कुराते हुए उसे हैलो कहते नजर आ रहे हैं. ओबामा के साथ उनकी पत्नी मिशेल, बेटियां मालिया( 15 )और साशा( 12 )हैं. मारिया ने तस्वीर में सफेद ड्रेस पहनी है और मुनरो भूरे रंग के कोट और सफेद लेगिंग में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola