Obsession Box Office Collection: सिर्फ 7 करोड़ के बजट में बनी ‘ऑब्सेशन’ ने कूट डाले 2240 करोड़, अब पार्ट 2 पर भी मिला बड़ा हिंट

Updated:
विज्ञापन
Obsession Box Office Collection: सिर्फ 7 करोड़ के बजट में बनी ‘ऑब्सेशन’ ने कूट डाले 2240 करोड़, अब पार्ट 2 पर भी मिला बड़ा हिंट

ऑब्सेशन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Obsession Box Office Collection: करी बार्कर की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. सिर्फ 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 2,240 करोड़ रुपए की कमाई की है.

विज्ञापन

Obsession Box Office Collection: डायरेक्टर करी बार्कर की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा रही है. दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि इसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. भारत से लेकर अमेरिका तक फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है. अगर आप भी इस फिल्म को देख चुके हैं या देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले इसकी कमाई के आंकड़े जरूर जान लीजिए.

भारत में 100 करोड़ क्लब के करीब ‘ऑब्सेशन’

भारत में फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान इसने करीब 63 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर ली है. उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे हफ्ते के अंत तक यह आंकड़ा 85 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है और जल्द ही भारत में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

फिल्म को नई रिलीज फिल्में जैसे ‘जवानी तो इश्क होना है’, ‘गवर्नर’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ से टक्कर जरूर मिल रही है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है.

सिर्फ 6 करोड़ लगाकर 2200 करोड़ से ज्यादा की कमाई

इस फिल्म की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसे बेहद कम बजट में बनाया गया था. फिल्म का बजट सिर्फ $750,000 (करीब 6–7 करोड़ रुपये) था, लेकिन इसने दुनिया भर में अब तक $230 मिलियन (लगभग 2,240 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है.

यही नहीं, फिल्म ने अपने स्टूडियो के लिए करीब $161 मिलियन का प्रॉफिट भी कमाया है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है.

क्या है फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की डरावनी कहानी?

यह फिल्म एक लड़के माइकल जॉनस्टन की कहानी है, जो एक लड़की से प्यार करता है और चाहता है कि वह भी उससे प्यार करने लगे. इसके लिए वह एक जादुई और शापित पेड़ “वन विश विलो” (One Wish Willow) से मन्नत मांगता है. लेकिन उसकी यह मन्नत एक भयानक मोड़ ले लेती है, क्योंकि वही लड़की उसके प्यार में इस कदर जुनूनी हो जाती है कि हालात डरावने बन जाते हैं. फिल्म में प्यार, कॉमेडी और हॉरर का अनोखा मेल देखने को मिलता है.

अब आएगा पार्ट-2, बनेगा नया हॉरर यूनिवर्स

फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखते हुए डायरेक्टर करी बार्कर ने इसके अगले प्रोजेक्ट का भी हिंट दे दिया है. वह अपनी अगली फिल्म ‘एनीथिंग बट घोस्ट्स’ (Anything But Ghosts) पर काम कर रहे हैं, जो इसी ‘ऑब्सेशन’ की दुनिया से जुड़ी होगी.

फैंस इस नई दुनिया को ‘ओसीयू’ (ऑब्सेशन सिनेमैटिक यूनिवर्स) कह रहे हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Peddi की सफलता के बीच पिता चिरंजीवी ने ‘दंगल’ से की फिल्म की तुलना, बोले- राम चरण मुझसे आगे निकल गए

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola