महिंद्रा लवर्स के लिए खुशखबरी, अगस्त 2026 में आ रहीं 3 दमदार कारें, जानें इस बार क्या होगा खास

Updated:
विज्ञापन
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Pic: Mahindra)

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Pic: Mahindra)

अगस्त 2026 में महिंद्रा अपनी तीन नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में है. इनमें स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट, अपडेटेड BE 6 और नई Vision-S शामिल हैं. जानें इन धांसू मॉडलों के बारे में.

विज्ञापन

जुलाई का महिना भारत में कार लॉन्च के लिहाज से काफी व्यस्त रहा. इन 31 दिनों में हमने कई नई गाड़ियों को मार्केट में आते देखा, जिसमें मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट, टोयोटा हिलक्स नौवीं जेनरेशन, निसान टेक्टन और होंडा जेडआर-वी जैसे मॉडल शामिल रहे. ऐसे में अब लगता है कि अगस्त 2026 भी कार लॉन्च के मामले में बीजी रहने वाला है. इस आर्टिकल में हमने कुछ ऐसी गाड़ियों की लिस्ट लाई है, जिनके अगले महीने मार्केट में आने की पुष्टि हो चुकी है. आइए उन कारों के बारे में जानते हैं.

Mahindra Scorpio N Facelift

सूची में पहले नंबर पर महिंद्रा कंपनी आने वाली स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट मॉडल है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे इंडिपेंडेंस-डे यानि 15 अगस्त के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है. मैकेनिकल रूप से यह मौजूदा  मॉडल से अनचेंज्ड होगी, लेकिन इसके एक्सटिरीयर में न्यू टू-टोन अलॉय व्हील्स होंगे. एक्सटिरीयर के अनचेंज्ड फेसलिफ्ट के इंटीरियर में कई अपडेट किए गए हैं. 

हाल ही में एक तस्वीर भी लीक हुई थी, जिसमें एक नया सेंटर कंसोल देखने को मिला था. इसके अलावा एसी वेंट्स की जगह बदली गई है और ऊपर एक नया टैबलेट-स्टाइल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन लगाया गया है. इसकी कीमत बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत फिलहाल 13.49 लाख रुपये से लेकर 24.95 लाख रुपये तक है.

Updated Mahindra BE 6

महिंद्रा की एक और कार अपडेटेड BE 6 है, जिसे आने वाले 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, अभी यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक वाहन अभी मार्केट में रिलेटिवली नया है. नवंबर, 2024 में इसे लॉन्च किया गया था. इसकी उम्मीद है कि महिंद्रा इसे ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप के साथ पेश करेगी, जैसा कि ब्रांड के अन्य मॉडलों  XEV 9e, XEV 9S और कंबशन इंजन वाली XUV 7XO में देखा गया है. 

इसके इनसाइड में एक और बिग चेंज मौजूदा मॉडल में ड्राइवर और आगे बैठे यात्री को अलग करने वाले खास हैलो डिजाइन को रिमूव करना है, जैसा कि इस स्पाई शॉट में दिखाया गया है. महिंद्रा अपडेटेड बीई 6 के बाकी हिस्सों में बड़े बदलावों की संभावना नहीं है. हालांकि, इसकी कीमत में बढोरतरी देखने को मिल सकती है. जानकारी के लिए बता दें, कि इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की मौजूदा कीमत 18.90 लाख रुपये से लेकर 26.60 लाख रुपये तक है. 

New Production Mahindra Vision-S

इस लिस्ट में महिंद्रा की तीसरी कार Vision-S है, जिसे कंपनी का न्यू प्रोडक्शन बताया जा रहा है. कंपनी पिछले कुछ समय से विजन एस प्रोटोटाइप का परीक्षण कर रही है. इसके लगभग तैयार हो चुके एडिशन को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश किए जाने की उम्मीद है. ध्यान दें, कि प्रोडक्शन मॉडल के लॉन्च में अभी कुछ समय लग सकता है. इस नए कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम ओपन नहीं हुआ है, लेकिन महिंद्रा की लाइनअप में इसे XUV 3XO से ऊपर रखा जाएगा. वीजन एस कॉन्सेप्ट Nu_IQ प्लेटफॉर्म बेस्ड है, जिसका अर्थ यह है कि यह पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का मिश्रण है.

ये भी पढ़ें: जुलाई में लॉन्च हुई ये 8 नई कारें, किसी में 526Km की रेंज तो किसी में नया टर्बो इंजन, देखें पूरी लिस्ट


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola