‘स्टार ट्रेक 3’ को निर्देशित करेंगे जोए कॉर्निश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2013 12:54 PM
पैरामाउंट और स्काईडांस प्रोडक्शन्स अब अपनी फिल्म के लिए जोए कॉर्निश को निर्देशक के तौर पर लेने की योजना बना रहे हैं.खबर है कि जे जे अब्राम्स के फिल्म से बाहर होने के बाद अब प्रोडक्शन ‘स्टार ट्रेक’ श्रृंखला की अगली फिल्म के निर्देशक के तौर पर जोए कॉर्निश को लेना चाहता है. कॉर्निश ने […]
पैरामाउंट और स्काईडांस प्रोडक्शन्स अब अपनी फिल्म के लिए जोए कॉर्निश को निर्देशक के तौर पर लेने की योजना बना रहे हैं.खबर है कि जे जे अब्राम्स के फिल्म से बाहर होने के बाद अब प्रोडक्शन ‘स्टार ट्रेक’ श्रृंखला की अगली फिल्म के निर्देशक के तौर पर जोए कॉर्निश को लेना चाहता है.
कॉर्निश ने अपने निर्देशन कैरियर की शुरुआत ‘अटैक द ब्लॉक’ से शुरु की थी. फिल्म की कहानी ब्रिटेन के कुछ युवाओं की थी जो एलियन से खुद को बचाने का प्रयास करते हैं. वे फिल्म ‘एडवेंचर ऑफ टिन टिन’ की पटकथा लिखने वालों में से एक थे और उन्होंने ‘एंट-मैन’ की भी पटकथा लिखी थी. इसके अलावा वे परामाउंट के साथ भी काम चुके हैं. ‘स्नो क्रैश’ नाम की ये फिल्म एक उपन्यास पर आधारित थी. डेडलाइन की खबर के अनुसार, स्टूडियो काफी हद तक कॉर्निश को ‘स्टार ट्रेक’ के लिए लेने का मन बना चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










